अल्पेश ठाकोर के कांग्रेस से इस्तीफे और भाजपा में आने की अटकलों पर क्या बोले CM रुपाणी
Gujarat News, जामनगर। गुजरात में चुनाव से पहले विधायक अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफ पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। रुपाणी ने कहा है कि कांग्रेस सबसे विश्वासघात कर रही है, इसीलिए एक के बाद एक कई लोग उसे छोड़ रहे हैं। इससे साफ होता है कि आने वाले समय में कांग्रेस का पतन होना तय है।'

कांग्रेस कर रही विश्वासघात, लोग छोड़ रहे उसका साथ
रुपाणी ने यह बयान भाजपा प्रत्याशी के लिए हुई एक जनसभा में दिया। बकौल रुपाणी, 'अल्पेश ठाकोर के साथ विश्वासघात होने और दुख में कांग्रेस छोड़े जाने की जानकारी मिली है। ठाकोर समाज की अवहेलना भी हुई, इसी के चलते अल्पेश दूर हो गए। सचाई यही है कि कांग्रेस परिवारवाद में डूब रही नाव है। उसके द्वारा किए गए विश्वासघात के चलते कई लोग पहले भी उस पार्टी को छोड़ चुके हैं। एक के बाद एक दिग्गज नेताओं का पार्टी को छोड़ना कांग्रेस के पतन की निशानी है।''

अल्पेश ने भाजपा में शामिल से किया इनकार
एक ओर रुपाणी अल्पेश का पक्ष लेते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले कर रहे हैं, वहीं अल्पेश का कहना रहा है कि वो भाजपा से नहीं जुडेंगे। अल्पेश ने कांग्रेस से जब इस्तीफा दिया तो पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वो आगे क्या करेंगे, इस पर अल्पेश ने भाजपा से जुड़ने की बात नकार दी। उन्होंने कहा था कि अभी तक तो इस मामले को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।'

रुपाणी- अल्पेश की हो चुकी है मुलाकात
बता दें कि अल्पेश कांग्रेस में रहते हुए भी मुख्यमंत्री रुपाणी समेत कई मंत्रियों से मिल चुके हैं। कैबिनेट मंत्री आर. सी. फलदू और राज्यमंत्री धर्मेंद्रसिंह जडेजा जैसे दिग्गज भी उस दौरान मौजूद थे। इधर, चुनाव के समय पर रुपाणी ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। इस दौरान रुपाणी ने आमजन से लोकसभा में पूनम माडम और विधानसभा में राघवजी पटेल को विजयी बनाने की अपील की।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications