संतानहीन पति हुआ अंधविश्वासी, पत्नी के मुंह को तांत्रिक से दगवाने लगा, उसने कर ली खुदकुशी
सूरत। गुजरात में सूरत के जहांगीरपुरा इस्कॉन मंदिर के निकट हलपतिवास निवासी एक महिला ने सुसाइड कर लिया। उसका पति उसे प्रताड़ित किया करता था। दोनों के कोई संतान नहीं थी। इसलिए, पति ने अंधविश्वास में भोपा का सहारा लिया। पति अपनी पत्नी के मुंह में रुमाल डालकर भोपे से दगवाने लगा। भोपा बेरहमी से उस महिला का शोषण करवा रहा था। तंग आकर महिला ने जान दे दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

संवाददाता के मुताबिक, जहांगीरपुरा इस्कॉन मंदिर के निकट हलपतिवास निवासी विवाहिता कोमल को उसका पति दीपक राठौड़ प्रताडि़त करता था। डेढ़ साल पूर्व ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था, कोमल गर्भवती नहीं हो पा रही थी। दीपक को वहम था कि उसकी पत्नी पर किसी बुरी आत्मा का साया है। जिसके चलते वह उसे गणदेवी के निकट किसी गांव में भोपे के पास ले जाने लगा। और उसके मुंह में रुमाल डालकर उसके शरीर पर जगह जगह लौहे की सलाखों से दगवाने लगा था।
पति की इस अंधश्रद्धा का विरोध करने पर दीपक उसको प्रताड़ित करता था। उसकी इस प्रताडऩा से तंग आकर आखिरकार उसने खुद को फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई पुलिस ने कोमल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनो का आरोप है कि दीपक को कोमल के चरित्र पर भी संदेह करता था। फ़िलहाल कोमल की माता सविता राठौड़ की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर के पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications