शादी की शॉपिंग कर घर लौट रहा था परिवार, अचानक कार से हुई रिक्शे की टक्कर, 3 की मौत

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के नेकनाम-पड़धरी रोड पर एक कार और रिक्शे के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग एक ही परिवार के ​थे, जो शादी की शॉपिंग कर घर लौट रहे थे। इस हादसे में घायल चौथे शख्स को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को पुलिस ने एंबुलेस से पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

Car hit the rickshaw in rajkot, three deaths

पीजीवीसीएल कचहरी के पास गई तीनों की जान
जानकारी के अनुसार, वांकानेर के दीघडीया गांव में रहने वाले शेरसिया परिवार के हुसैनभाई, इलमुदिन, तेजस, अशरफ और बकालिया आरिफ शादी की शॉपिंग करने ध्रोल गए थे। वापस लौटते समय नेकनाम रॉड की पीजीवीसीएल कचहरी के पास तेज गति से आ रही कार के साथ रिक्शा की टक्कर हुई। जिसके चलते हुसैनभाई और तेजस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी लोगों को एम्ब्युलेंस के द्वारा अस्पताल भेजा गया। जिसमें भी इलाज के वक्त अशरफ की भी जान चली गई।

Car hit the rickshaw in rajkot, three deaths

बताया जा रहा है कि शेरसिया परिवार में कुछ ही दिनों के बाद शादी होने वाली थी। ऐसे में ही इस परिवार के तीन लोगों की मौत से खुशी मातम में बदल गई हैं। न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक छा गया है। पुलिस के मुताबिक, कार की रिक्शा से जोरदार टक्कर हुई थी। जिसमें रिक्शे के परखच्चे उड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+