सगाई टूटी तो सिरफिरे ने फेसबुक पर अश्लील पेज बनाकर डाल दिया युवती और उसके भाई का नंबर

Gujarat News, राजकोट। एक युवक की सगाई क्या टूटी वह युवती को बदनाम करने में लग गया। उस युवक ने युवती और उसके भाई का नंबर लेकर एक फर्जी फेसबुक पेज बनाया। उस पेज पर उनका नंबर डाल दिया, पेज पर अश्लील पोस्ट्स करता था। बहुत से लोग उस पर कमेंट्स करते और उस मोबाइल नंबर पर गालियां भेजते थे। उस पेज का नाम उसने 'से*** भाभी' रखा था।

लड़की ने सगाई तोड़ दी थी, वह जिद पर अड़ा

लड़की ने सगाई तोड़ दी थी, वह जिद पर अड़ा

उधर पीड़ित युवती और उसका भाई परेशान हो गए। आखिर में उन्होंने पुलिस की शरण ली। जिसके बाद पुलिस ने राजकोट के रहने वाले अंकित बाबु हरसोरा नामक युवक को अरेस्ट किया। पूछताछ हुई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। उसने कहा कि मेरी सगाई बाबरा की रहने वाली युवती से हुई थी। किसी वजह से युवती ने यह सगाई तोड़ दी थी। जिसके बाद भी युवक ने परिजनों के माध्यम से पुनः संबंध जोड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन युवती के भाई समेत परिवार के लोगों ने इसके लिए इनकार कर दिया।

एक फर्जी फेसबुक पेज बनाया, लड़की का नंबर डाला

एक फर्जी फेसबुक पेज बनाया, लड़की का नंबर डाला

युवती और उसके परिवार के इनकार से गुस्साए अंकित ने बदला लेने के लिए फेसबुक पर नकली एकाउंट बनाया। बाद में इस अकाउंट में 'से*** भाभी' नाम से एक पेज बनाया। उस पेज पर उसने गन्दी तस्वीरों के साथ युवती और उसके भाई का मोबाईल नंबर मेन्शन कर दिया। जिसके चलते उस युवती और उसके भाई को वीभत्स मांग करने वालों कॉल आने लगे। अचानक आने वाले अनजान कॉल से भाई-बहन घबरा जाते। तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने दबोच लिया

पुलिस ने दबोच लिया

मोबाईल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने गुरुप्रसाद चौक के आकाशगंगा एपार्टमेंट से अंकित बाबु हरसोरा को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सगाई तोड़ने का बदला लेने के लिए यह कृत्य किए जाने का स्वीकार किया। अब पुलिस ने आरोपी पर क़ानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। साथ ही जाली एकाउंट और पेज बंद करने के लिए फेसबुक को पत्र भी लिखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+