सड़क पार करते हुए मोबाइल देख रहा था PSI, बिना हेलमेट वाले बाइकर ने ठोका, वीडियो वायरल
राजकोट। गुजरात में राजकोट स्थित महिला कॉलेज के अंडरब्रिज वाली सड़क पर एक पीएसआई को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। क्राइम ब्रांच के पीएसआई अतुल सोनारा सड़क क्रॉस कर दूसरी ओर जा रहे थे, तभी एक बेकाबू बाइक ने साइड से उन्हें टक्कर मारी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक पीएसआई को टक्कर मारती दिख रही है।

बिना हेल्मेट के बाइकर ने मारी टक्कर
संवाददाता के अनुसार, उस हादसे में हालांकि पीएसआई को ज्यादा चोटें नहीं आईं। वह बच गए। वहीं, टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी चोटिल हो गया था। दोनों गिर भी गए थे। उस बाइक सवार के पास हेलमेट भी नहीं था। ऐसे में पुलिस ने उस पर कार्रवाई कर सकती है। यहां पहले भी हेलमेट नहीं पहनने और ट्रैफिक सिग्नल क्रॉस करने जैसे मामलो में आरोपियों के घर चालान भेजकर दंडित किया जाता रहा है।
सड़क पार करते समय मोबाइल देख रहा था पीएसआई
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि सड़क पार करते समय पीएसआई अपना मोबाइल देख रहा था। ऐसे में क्राइम ब्रांच के पीएसआई पर भी कई सवाल लोगों में उठ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications