गुजरात में अब रेलवे स्टेशनों पर होगी ऐसी हाईटेक सुरक्षा, ऑटोमैटिक लगेज स्कैनर जाचेंगे हर सामान- VIDEO

राजकोट। गुजरात में अब रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा में बढ़ोतरी की जा रही है। कोई आतंकी गतिविधियों अंजाम नहीं दी जा सकें, इसलिए हाईटेक टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है। इसी कवायद के तहत रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमैटिक लगेज स्कैनर मशीन लगाई जा रही हैं। राजकोट रेलवे स्टेशन पर तो ऐसा हो भी चुका है।

Recommended Video

    गुजरात में अब रेलवे स्टेशनों पर होगी ऐसी हाईटेक सुरक्षा, ऑटोमैटिक लगेज स्कैनर जाचेंगे हर सामान
    Automatic Luggage Scanner machine setup at gujarats Railway Stations

    संवाददाता ने बताया कि, यहां सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए स्टेशन परिसर में दो बैग स्कैनर मशीन लगा दी गई हैं। जिससे प्रतिबंधित कई वस्तुएँ स्टेशन पर भी पकड़ी जा सकेंगी। इस बारे में राजकोट डिविजन के सीनियर डीसीएम अभिनव जेफ जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि, पहली मशीन स्टेशन के मैन एंट्री गेट पर तथा दूसरी मशीन बुकिंग ऑफिस वाले गेट पर लगाई गई है। पहली मशीन की क्षमता एक बार में 200 किलो तक के वजन की वस्तु को स्कैन करने की है तथा लागत करीब 25 लाख रुपए है।

    Automatic Luggage Scanner machine setup at gujarats Railway Stations

    वहीं, दूसरी मशीन की क्षमता एक बार में 170 किलो तक के वजन की वस्तु को स्कैन करने की है तथा इसकी लागत करीब 13.57 लाख रुपए है। इन मशीनों में यात्रियों के लगेज तथा बेग स्कैन होंगे। यात्री जब गेट के पास पहुंचेंगे तो उन्हें सामान चेक कराना होगा। आरपीएफ जवानों को इसे संचालित करने की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

    Automatic Luggage Scanner machine setup at gujarats Railway Stations

    बुधवार से इसे पूरी तरह संचालित किया जाने लगेगा। इन मशीनों के अलावा, डिविजन के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा इंतेजाम और ज्यादा पुख्ता करने के लिए 22 हेंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर भी मँगवाए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+