ASI खुशबू और कॉन्स्टेबल रविराज की मौत की FSL रिपोर्ट से हुआ यह खुलासा, एक साथ गईं 2 जान

राजकोट। एएसआई खुशबू कानाबार (28) और कॉन्स्टेबल रविराजसिंह जडे़जा (27) की मौत की गुत्थी अब सुलझती दिख रही है। राजकोट के डीसीपी मनोहरसिंह जडेजा ने कहा है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने सुसाइड किया। पहले खुशबू ने 4 फीट की दूरी से रविराजसिंह को गोली मारी, फिर उसकी गोद में सिर रखकर खुशबू ने खुद को गोली मार ली। यानी, दोनों साथ मरना चाहते थे।

एफएसएल रिपोर्ट में हुए ये चौंकाने वाले खुलासे

एफएसएल रिपोर्ट में हुए ये चौंकाने वाले खुलासे

डीसीपी मनोहरसिंह जडेजा ने कहा कि मौत की वजह पता लगाने के लिए कई गवाहों के बयान लिए गए थे। सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली गई थी। घटनास्थल का कई बार मुआयना कराया गया। जिसके बाद एफएसएल रिपोर्ट में यह सामने आया कि रविराजसिंह जिस हाथ से गोली चलाते थे उससे उल्टी दिशा में गोली लगी है। साथ ही उनके शरीर से मिली गोली पॉइंट ब्लैक से नहीं चलाई गई। उनके घाव को देखते हुए गोली 4 से 5 फीट की दूरी से चलाई गई थी। उनके हाथ या कपड़ों से गन पाउडर नहीं मिला है। इन तमाम तथ्यों से यह साफ हुआ है कि, गोली रविराजसिंह ने नहीं चलाई।

दोनों के बीच झगड़ा हुआ या मर्जी से मरे?

दोनों के बीच झगड़ा हुआ या मर्जी से मरे?

पुलिस के मुताबिक, खुशबू के सोल्डर और कपड़ों से गन पाउडर मिला। ऐसा लगता है कि खुशबू के शरीर से मिली गोली पॉइंट ब्लैक से चलाई गई थी। एक्सपर्ट का कहना है कि कुल 4 गोलियां चलीं, जिसमें पहली गोली ही रविराजसिंह को लगी। बाकी दो मिसफायर हुए। बाद में रविराजसिंह की गोद में अपना सिर रखकर खुशबू ने खुद को आखिरी गोली मारी थी। जो काफी नजदीक से लगी होने के कारण बड़ा घाव हुआ। मगर, खुशबु ने आखिर किसलिए रविराजसिंह की हत्या औऱ खुदकुशी की, इसका ठोस कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

रविराजसिंह को लगता था- खुशबू गोली नहीं चलाएगी

रविराजसिंह को लगता था- खुशबू गोली नहीं चलाएगी

खुशबू के कुछ साथियों के मुताबिक, वह कभी अपनी रिवॉल्वर लोडेड नहीं रखती थी। जबकि, मौके पर से पुलिस को कर्टिस से भरा मैगजीन मिला। जिससे यह बात स्पष्ट हुई है कि, दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके चलते कर्टिस निकालकर अपनी रिवॉल्वर को लोड किया। हालांकि, रविराजसिंह को लगता था कि खुशबू उस पर गोली नहीं चलाएगी। इसीलिए उसने खुशबू को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया होगा, ऐसा पुलिस मान रही है। मौत के बाद भी खुशबू के चेहरे पर लगा मेकअप भी इस बात को साबित करता है।

विवेक कुछड़िया की रिवॉल्वर खुशबू के कमरे में मिली

विवेक कुछड़िया की रिवॉल्वर खुशबू के कमरे में मिली

विवेक कुछड़िया के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा कि, वह अपनी पत्नी के साथ रात 11.05 मिनट पर वहां से निकल गया था। बाद में लोकेशन के मुताबिक, वह कार में गैस भरवाकर अपने घर चला गया और सुबह 10 बजे घटना का पता चलने के बाद ही आया था। हालांकि, वह अपनी सर्विस रिवॉल्वर खुशबू के घर रखकर गया था। जिसके लिए उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मामले की जांच अभी भी जारी होने की बात पुलिस द्वारा कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+