ज्योतिषी ने बताए हार्दिक पटेल की कुंडली में प्रधानमंत्री जैसे योग, पाटीदार नेता ने फेसबुक पर किया शेयर

Gujarat News in Hindi , राजकोट। गुजरात में कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल की जन्म कुंडली में एक ज्योतिषी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों जैसे योग बताए हैं। उन्होंने कहा है कि हार्दिक को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही यह भी दावा किया कि इस युवक में महाराणा प्रताप, गांधीजी, नेपोलियन और शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्तित्वों का समन्वय भी है। हार्दिक पटेल को लेकर यह दावा करने वाले ज्योतिषी हैं विसनगर के थलोट गांव में रहने वाले निवृत बैंक अधिकारी लक्ष्मणभाई पटेल। उन्होंने लिखा है कि वह सिर्फ ज्योतिष संशोधक हैं।

Gujarat: Astrologer analyze Hardik Patels Janam Kundali

बकौल लक्ष्मणभाई पटेल, 'पाटीदार आंदोलन के बाद हार्दिक की कुंडली का उन्होंने अध्ययन किया था। जिसमें साफ हुआ कि हार्दिक पटेल की जन्म कुंडली में पूर्व प्रधानमंत्रियों जैसे योग हैं और उसे बड़ी जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना है। हार्दिक पटेल फिलहाल कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं।'

Gujarat: Astrologer analyze Hardik Patels Janam Kundali

लक्ष्मणभाई ने हार्दिक के बारे में जो बातें कहीं, उन्हें पाटीदार नेता ब्रिजेश पटेल ने फेसबुक पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'हार्दिक का जन्म लग्न सिंह राशि का होने के कारण उनका स्वभाव और दिखावा शेर की तरह होगा। कुंडली में शुभकर्तरी, उभयचरी, मालव्य, कमल, दुर्धरा और प्रधानमंत्री जैसे कई शुभ योग होने के कारण उनको आगे बढ़ने से रोकना असंभव है। उसका मंगल सिंह राशि में स्थित है, जिसका मालिक सूर्य होने के कारण सूर्य और मंगल का शुभ प्रभाव मिलना निश्चित है। कई शुभ योगों के कारण हार्दिक को आगे बढ़ने से रोकना असंभव है।'

Gujarat: Astrologer analyze Hardik Patels Janam Kundali

बड़ी सत्ता और बड़ी मात्रा में धन मिलने की संभावना
लक्ष्मणभाई के मुताबिक, 'हार्दिक की कुंडली में सूर्य और चंद्र की युति है, साथ ही उस पर किसी बुरे ग्रह का प्रभाव नहीं होने के कारण ही उसका मन शुद्ध है। जिसमें सूर्य द्वारा उभयचरी समेत चंद्र द्वारा दुर्धरा योग का निर्माण होने के कारण बड़ी सत्ता और बड़ी मात्रामें धन मिलने की संभावना है। दसवें स्थान में स्थित शुक्र द्वारा बन रहा मालव्य योग भी उसको बड़ी सत्ता दिलाने का कारण बन सकता है।'

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

'उनकी कुंडली के नौवें और दसवें स्थान का मालिक मंगल और शुक्र एक-दूसरे से दसवें स्थान पर स्थित है। ऐसा ही योग कई पूर्व प्रधानमंत्रियों की कुंडली में पाया गया। सातवें स्थान में खुद के घर में स्थित शनि हार्दिक को दीर्घायु बनाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+