गुजरात: फुटपाथ पर सोते मजदूर की 4 साल की मासूम को उठा ले गया दुष्कर्मी, CCTV में हुआ कैद

राजकोट। कोरोना-लॉकडाउन की बेबसी में फुटपाथ पर सो रहे एक श्रमिक परिवार के साथ शर्मनाक वारदात हुई। एक युवक चुपके से आया और उनकी 4 साल की मासूम को उठा ले गया। मासूम से निर्जन स्थान पर दरिदंगी की। उसके बाद भाग निकला। भागते हुए वह सड़क ​किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसकी शक्ल साफ दिख रही थी।

amidst lockdown, a four years innocent girl physically harassed by man, caught in CCTV

संवाददाता ने बताया कि, यह घटना राजकोट के जैतपुर की है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग उस निर्दयी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिसने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फुटेज में आप देख सकते हैं कि, वह युवक भागता दिखाई दे रहा है। रात को जब यह वारदात हुई तो बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए।

स्थानीय लोगों ने उस बलात्कारी को पकड़ने की भी कोशिश की। मगर, वह सबको चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस का कहना है​ कि, उक्त शख्स की पहचान हो चुकी है और तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+