लव मैरिज करना युवक को पड़ा भारी, युवती के पापा ने कर लिया किडनैप!

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के रुडा ट्रांसपोर्ट नगर में एक युवक को लवमैरिज करने का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है। युवक ने जिस मनपसंद लड़की को लाइफ पार्टनर बनाया, उसी के पिता और मामा पर युवक को अगवा करने के आरोप लगे हैं। युवक के पैरेंट्स की शिकायत पर अब पुलिस को उसकी मुक्ति के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

कंपनी में काम करते वक्त युवती से आंखें चार हुईं

कंपनी में काम करते वक्त युवती से आंखें चार हुईं

जानकारी के अनुसार, हितेश डवने नाम का युवक रुडा ट्रांसपोर्ट नगर में ग्लास फैक्टरी में काम करता था। तीन महीने पहले गढ्डा के हमीरभाई की बेटी तेजल से उसकी आंखें चार हो गईंं। लवमैरिज करने के बाद, यानि अब से एक माह पहले तेजल और हितेश दोनों ने अपनी दुनिया बसा ली। हालांकि, बीते कल से हितेश गायब हो गया। हितेश के दोस्त रवि ने बीते कल की सुबह 10 बजे हितेश के परिजनों को हितेश का अपहरण हो जाने की जानकारी दी। जिससे हितेश की माँ मासुबेन डव के के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

​युवती के पैरेंट्स ने किया अगवा

​युवती के पैरेंट्स ने किया अगवा

कुछ घंटे बाद उनको हितेश के मोबाइल से एक कॉल आया, जिसमें कहा गया कि तेजल को 5 बजे से पहले उसके माता-पिता के पास भेज दो अगर पुलिस को बताने की गलती की तो आपके बेटे की लाश मिलेगी। इस धमकी से डरे हितेश के परिवार ने तुरंत तेजल को उसके घर भेज दिया। हालांकि, देर रात तक भी हितेश की वापसी नहीं हो सकी। ऐसे में परिवार द्वारा पुलिस की मदद मांगी गई।

युवक के पैरेंट्स ने युवती वापस भेज दी, वह नहीं लौट पाया

युवक के पैरेंट्स ने युवती वापस भेज दी, वह नहीं लौट पाया

हितेश की मां मासुबेन का कहना है कि उक्त युवती के पिता वलदानभाई जैताभाई चावड़ा, मामा संजयभाई उकाभाई कुवाडीया समेत तीन लोगों ने उसके पुत्र हितेश का अपहरण किया है। हितेश के मोबाईल से कॉल करके युवती को वापिस भेजने की धमकी भी दी गई। उस युवती को वापस भेजने के बावजूद पुत्र हितेश को छोड़ा नहीं गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+