तेज रफ्तार कार का टायर फट गया तो डिवाइडर क्रॉस कर रॉन्ग साइड में बस से टकराई, 5 की मौत
राजकोट। गुजरात में राजकोट-गोंडल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भयंकर हादसा हुआ। टायर फटने की वजह से एक कार डिवाइडर क्रॉस कर रॉन्ग साइड से आ रही एसटी-बस से जा टकराई। जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, यह हादसा दोपहर के समय हुआ। एंबुलेंस-108 के पहुंचने तक उस कार में सवार 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। पता चला है कि, कार राजकोट से गोंडल जा रही थी। वह जब बिलियाला और भोजपारा के बीच दौड़ रही थी, तभी उसका टायर फट गया। चूंकि, कार तेज रफ्तार में थी, जिससे वह कंट्रोल नहीं हो सकी और हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार, कार डिवाइडर क्रॉस कर रॉन्ग साइड में जा पहुंची और सामने से आ रही एसटी बस से टकरा गई।
बस की टक्कर लगते ही कार परखच्चे उड़ गए। वो उूपर से दुचक गई। उसमें जो लोग सवार थे, उनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों घायलों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और भीड़ को हटवा रही है।

इधर, जयपुर में गुजरात के मेडिकल स्टूडेंट की मौत
राजस्थान में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भी जानलेवा हादसा हुआ। वहां एक तेज रफ्तार लग्जरी कार पलट गई। उस कार में एक गुजरात का स्टूडेंट सवार था। वह अहमदाबाद का रहने वाला था। हादसे में उसकी मौत हो गई। पता चला है कि, हादसे के वक्त हरियाणा के रहने वाला भी एक मेडिकल स्टूडेंट कार में मौजूद था। हालांकि, उसके चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद उसको हॉस्टल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि, यह हादसा जयपुर ग्रामीण जिले के चंदवाजी इलाके में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास हुआ।












Click it and Unblock the Notifications