थाने के अंदर ही युवक ने छिड़क लिया मिट्टी का तेल, आत्महत्या करते देख पुलिस ने छुड़ाई माचिस
राजकोट। शहर के यूनिवर्सिटी से थाना परिसर में एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। वह रात के समय थाने पहुंचा और शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कने लगा। कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो हो-हल्ला मच गया। युवक के माचिस जलाने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया। फिर एक साइड में पटक दिया गया।

थाने के अंदर युवक ने छिड़क मिट्टी का तेल
उसके बाद एंबुलेंस बुलवाई गई और उसमें लादकर ले जाया गया। इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें युवक को देखा जा सकता है। संवाददाता ने बताया कि, उक्त युवक की पहचान रवि सोमाभाई वाढेर के रूप में हुई है। वह यूनिवर्सिटी रोड स्थित राधाकृष्ण सोसायटी में रहता है। पूछताछ के दौरान इस हरकत के लिए उसने सोसायटी की महिलाओं समेत एक पुलिसकर्मी पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया।

पुलिस ने बताई यह बातें
युवक ने कहा कि, उनसे तंग आकर ही मैंने यह कदम उठाया। पुलिस द्वारा उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उसके दावे की जांच चल रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, कल रात को सोसायटी में पटाखे के कागज उड़ाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी कारण पुलिस शिकायत के डर से रवि वाढेर ने पहले से खुद का बचाव करने के लिए आत्महत्या का प्रयास किया।

कहा- आवेश में ऐसा किया
वहीं, उसके मौसेरे भाई जयदीप वाढेर ने भी थाने की दीवारों पर अपना सिर मारा। दोनों ने आवेश में आकर खुद को मारने की कोशिश की। बाद में दोनों ने अपनी हरकतों को लेकर यह मान भी लिया कि, आवेश में आकर ऐसा किया।












Click it and Unblock the Notifications