भाजपा के जीतने की खुशी में 1100 किमी साइकिल चलाकर मोदी से मिला ये गुजराती, दीवानगी की कहानी

अमरेली। 17वीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा की तगड़ी जीत हुई। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले गुजरात राज्य में एक शख्स तो जीत से ​इतना खुश हुआ कि 1100 किमी साइकिल चलाकर मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचा। यह शख्स हैं अमरेली के खिमचंदभाई। उन्होंने प्रण लिया था कि भाजपा की जीत पर मोदी से मिलने वे साइकिल से सफर करके ही दिल्ली जाएंगे। अब वह दिल्ली पहुंच गए हैं और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी की है।

a man drive cycle 1100 Km and meet PM modi

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा और खुद के प्रति उनकी भावनाओं का सम्मान किया है और उनके साथ खास मुलाकात कर इस उत्साह की प्रशंसा भी की है। साथ ही ट्विट कर उनका धन्यवाद भी किया। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, खिमचंदभाई ने तय किया था कि, अगर भाजपा 300 से ज्यादा सीटों से जीतेगी तो वह साइकिल चलाकर दिल्ही आएंगे। अपने निर्णय के मुताबिक वह 1100 किमी दूर यहां पहुंचे हैं। इस कार्य से मैं प्रभावित हुआ हूं।'

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर, गुजरात में भाजपा ने 26 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि चुनावों के वक़्त अमरेली में कांग्रेस का माहौल बना था और भाजपा की हार होने की बातें भी चलने लगी थीं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद माहौल बदल गया और भाजपा के नारण काछड़िया कांग्रेस के दिग्गज नेता परेश धानाणी को हराकर विजेता बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+