गुजरात: किसान की हत्या कर गोदाम में रखी मूंगफली-कपास की फसल में लगा दी आग
राजकोट/ अमरेली। गुजरात में अमरेली जिले की बाबरा तहसील के गरणी गांव की वाडी में रात को खेत की रखवाली पर गए किसान की हत्या कर दी गई। उसके बाद वहां मूंगफली और कपास के ढेर में भी आग लगा दी गई। गांव के लोगों को पता चलने पर कोहराम मच गया। पुलिस और दमकल की टीम भी वहां जा पहुंची। अभी इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, बाबरा तहसील के गरणी गांव में रहकर खेती करने वाले 70 वर्षीय कलाभाई कलकाणी की हत्या की गई है। वह रात को वाडी के खेत की निगरानी करने गए थे। वहां जब वह लेट गए तो अज्ञात हमलावर ने चोरी या लूट के इरादे से उन पर वार किए। उसके बाद वाडी में रखी कपास और मूंगफली के ढेर में ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा दी।
कुछ समय बाद किसान के बेटे जयसुखभाई को इस बारे में पता चला। फिर तत्काल बाबरा पुलिस को सूचना दी गई। तुंरत ही जसदण से फायर ब्रिगेड बुला कर आग बुझा ली गई। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी जुटाई। बताया कि, हत्या चोरी या लूट के इरादे से किए जाने की आशंका है। आग लगने से उनकी कपास और मूंगफली की फसल भी जल गई है।












Click it and Unblock the Notifications