पहचान छिपाकर की युवती से दोस्ती; कहता था- 'PSI बनाऊंगा', होटल में संबंध बनाए और 2 लाख हड़पे

राजकोट। गुजरात में राजकोट जिला स्थित चोटिला के एक शख्स ने अपनी पहचान छिपाकर एक युवती को जाल में फंसाया। उसने युवती से मकान किराए पर देने के बहाने बातचीत शुरू की। कुछ ही समय में दोनों में दोस्ती हो गई। वह युवती को पीएसआई बनाने के सपने दिखाने लगा। उसकी ख्वाहिशें पूरी करने उसे 2 लाख रुपए लेकर एक होटल में मिलने बुलाया। जहां उसे बंधक बना लिया। फिर, उससे अभद्रता करने लगा। दुष्कर्म कर उसकी रकम ले ली।

25-years-old-girl physically harassed by this man, Snatched 2 lakh rupees

पीड़िता किसी तरह होटल से ​निकलकर पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को ​दी शिकायत में बताया कि वह शख्स चोटिला का रहने वाला है। होटल में उसने जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए और अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। उसने 2 लाख रुपए ले लिए। साथ ही कहा कि किसी को बताया तो अश्लील तस्वीरें वायरल कर दूंगा।' पीड़िता का कहना है कि उसने मुझे चोटिला स्थित होटल ​में अपनी हवस का शिकार बनाया था।

25-years-old-girl physically harassed by this man, Snatched 2 lakh rupees

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी का नाम एजाज नुरमहमद गढ़वाला है, जिसने गलत नाम से युवती से दोस्ती की थी। युवती 25 साल की है, एजाज ने उसे कहा था कि वह उसे पीएसआई बनवा देगा। अब एजाज को गिरफ्त में ले लिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+