Yuvraj Marmat: पहले तलाकशुदा से प्यार, फिर IPS से शादी, छठे प्रयास में IAS बने युवराज मरमट की कहानी
IAS Yuvraj Marmat Love Story: 6th अटेम्प्ट में छत्तीसगढ़ कैडर में आईएएस बने युवराज मरमट की दिल्ली वाली तलाकशुदा गर्लफ्रेंड सामने आई है, जिसने उन पर प्यार, शारीरिक संबंध व धोखे के आरोप लगाए हैं। IAS Yuvraj Marmat ने पि
Yuvraj Marmat IAS Biography in Hindi: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी युवराज मरमट अगस्त 2023 में तेलंगाना कैडर की आईपीएस पी मोनिका से लव मैरिज करके चर्चा में आए। फिर एक महिला पर ब्लैकमेल व हनी ट्रैप के आरोप लगाकर और अब दिल्ली वाली कथित 'गर्लफ्रेंड' की वजह से सुर्खियों में हैं।
आईएएस युवराज मरमट ने दर्ज करवाई थी FIR
साल 2022 बैच के आईएएस युवराज मरमट की दिल्ली वाली यह कथित गर्लफ्रेंड वो ही 32 वर्षीय तलाकशुदा महिला है, जिस पर उन्होंने शादी के नाम पर ब्लैकमेल, हनी ट्रैप व डेढ़ करोड़ रुपए मांगने के आरोप लगाते हुए जयपुर के मुहाना पुलिस थाने में एक सितंबर 2023 को FIR दर्ज करवाई थी।

अब दिल्ली की महिला ने आईएएस युवराज मरमट के आरोपों पर दैनिक भास्कर रिपोर्टर से बातचीत में अपना पक्ष रखते हुए आईएएस पर शादी के नाम देह शोषण करने व दिसम्बर 2022 में प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन करवाने तक के आरोप लगाए हैं।
दिल्ली की महिला ने आईएएस पर करवाया केस
आईएएस युवराज मरमट व दिल्ली की इस महिला की दोस्ती से प्यार में बदलने व फिर धोखे की पूरी कहानी बयां करते हुए उसने बताया कि वह दिल्ली में निजी कंपनी में काम करती है। 24 अगस्त को दिल्ली के पटेल नगर पुलिस थाने में आईएएस युवराज मरमट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
राजस्थान के रहने वाले युवराज मरमट दिल्ली यूपीएससी की तैयारी करने आए। महिला व युवराज दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे। दिसंबर 2019 को एक कॉमन दोस्त के जरिए दोनों की मुलाकात हुई। बाद में दोस्ती हो गई। उस समय महिला का उसके पति के तलाक का केस चल रहा था।

महिला का चल रहा था तलाक का केस
महिला का आरोप है कि दोस्ती के करीब तीन माह बाद ही युवराज ने तलाक का केस चलने की जानकारी होने के बावजूद उसे प्रपेाज किया। शादी करने की बात कही तो दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया। इस बीच महिला का उसके पति से तलाक हो गया।
मई 2020 में युवराज ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी का झांसा देकर लगातार देर शोषण करते रहे। युवराज ने उससे वादा किया कि आईएएस बनने के बाद शादी कर लेंगे। वो उनकी यूपीएससी की तैयारी का खर्च भी उठाती थी।
IAS Yuvraj Marmat AIR 458 UPSC CSE 2021
महिला का कहना है कि यूपीएससी में पांच बार फेल होने पर युवराज मरमट डिप्रेशन में चले गए थे। जिन्हें उसी ने संभाला और फिर से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। साल यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में युवराज मरमट 458वीं रैंक हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर में आईएएस बन गए।

अगस्त 2022 को युवराम आईएएस की ट्रेनिंग के लिए मसूरी स्थित LBSNAA चले गए। हर 15 दिन में उससे मिलने दिल्ली आते थे। साथ ही रहते थे। दिसंबर 2022 में वह गर्भवती हो गई तो उसे डरा-धमकाकर उसका अबॉर्शन करवा दिया। आखिरी बार जुलाई 2023 को दिल्ली आकर मिले थे।
आरोप-आईएएस ने खुद दिया डेढ़ करोड़ का ऑफर
महिला का आरोप है कि 12 अगस्त युवराज ने उसे खुद ही मैसेज किया कि 1.50 करोड़ रुपए ले लो, मगर उनके खिलाफ कोई केस मत करो। वजह यह बताई कि जाति को लेकर उनके घर वाले नहीं मान रहे हैं। जबकि वे 21 अगस्त को आईपीएस पी मोनिका से लव मैरिज करने वाले थे।
यह भी पढ़ें - IAS Yuvraj Marmat: आईपीएस पी मोनिका से लव मैरिज के बाद तलाकशुदा महिला कर रही टॉर्चर, मांगे डेढ़ करोड़
उनकी कोर्ट मैरिज का पता मीडिया की खबरों से लगा। उन्होंने खुद ने कभी कुछ नहीं बताया। महिला ने 21 अगस्त को आईएएस को 10-12 बार फोन किया था, मगर युवराज ने उसका कॉल रिसीव ही नहीं किया। इसलिए उसने 22 अग्स्त को दिल्ली के पटेल नगर पुलिस थाने में जाकर आईएएस के खिलाफ केस दर्ज करवाया दिया।

डेढ़ करोड़ रुपए मांगने की बात पर अपना पक्ष रखते हुए महिला ने कहा कि युवराज ने खुद ही पूरी योजना बनाकर उसे जान बूझकर डेढ़ करोड़ रुपए लेकर उनकी जिंदगी से निकल जाने को कहा था। पैसों की बात को महिला ने मजाक में टाल दिया था। फिर इसी बात को वे आधार बनाकर उस पर आरोप लगा रहे हैं।
क्या बोले आईएएस युवराज मरमट?
दैनिक भास्कर से बातचीत में आईएएस युवराज मरमट ने भी अपना पक्ष रखा। बोले कि उन्होंने जयपुर के मुहाना पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। साथ ही पुलिस को 100 पेज की फाइल बनाकर प्रुफ भी दिया है। वो कानून का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने जो कहानी बनाकर पुलिस के सामने पेश की है, उसके पास कोई सबूत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications