IAS Yuvraj Marmat: आईपीएस पी मोनिका से लव मैरिज के बाद तलाकशुदा महिला कर रही टॉर्चर, मांगे डेढ़ करोड़
2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS Yuvraj Marmat ने हाल ही तेलंगाना कैडर की IPS P Mounika से प्रेम विवाह किया था। अब युवराज मरमट ने एक तलाकशुदा महिला के खिलाफ हनी ट्रैप व ब्लैकमेल करने का केस दर्ज करवाया है।
IAS Yuvraj Marmat Love Story: दो हफ्ते पहले आईपीएस पी मौनिका से लव मैरिज करने वाले आईएएस युवराज मरमट फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह पति-पत्नी और 'वो' का मामला है। खुद आईएएस ने एक तलाकशुदा महिला पर एफआईआर दर्ज करवाकर हनी ट्रैप व ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।

जयपुर के मुहाना पुलिस थानाधिकारी दिलीप कुमार के अनुसार आईएएस युवराज मरमट ने रिपोर्ट देकर बताया कि नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहने के दौरान उनकी उस महिला से मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती होने के बाद बातचीत हुआ करती थी। अब वह महिला आईएएस को कई मामलों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है। सोशल मीडिया पर बदनाम करने का डर भी दिखा रही है।
आईएएस को रेप केस में फंसाने की धमकी
आईएएस युवराज मरमट ने महिला पर आरोप लगाया कि वह तलाकशुदा महिला (नाम नहीं बताया गया) उन पर शादी करने या मुआवजे के तौर पर 1.50 करोड़ रुपये देने का दबाव बना रही है। कथित तौर पर आईएएस को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है।
मरमट ने अपनी एफआईआर में यह भी आरोप लगाया कि महिला उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। दिन में लगातार 10-20 बार कॉल करती है और धमकी देती है कि अगर उसने उसकी कॉल का जवाब नहीं दिया तो वह आत्महत्या कर लेगी।
महिला के परिवार पर भी आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की वजह आईएएस युवराज मरमट मानसिक रूप से परेशान हैं। वे कहते हैं कि मैंने पूरे इलेक्ट्रॉनिक सबूत जांच के लिए पुलिस को दे दिए हैं। आरोपी महिला बहुत चालाक है। वह उनके खिलाफ साजिश रच रही है। महिला का परिवार उसके बारे में सब जानता है, मगर वे भी साजिश का हिस्सा हो सकते हैं।
कौन हैं IAS युवराज मरमट व IPS पी मौनिका?
बता दें कि आईएएस युवराज मरमट राजस्थान के गंगापुर शहर के रहने वाले हैं। साल 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर में आईएएस हैं जबकि पी मौनिका साल 2022 बैच की तेलंगाना कैडर की आईपीएस हैं। पिछले दिनों इस आईएएस-आईपीएस की जोड़ी ने सादा तरीके से कोर्ट मैरिट की थी। शादी में महज 2000 रुपए खर्च किए।
युवराज रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।
छठे प्रयास में बने आईएएस बने युवराज
बता दें कि आईआईटी-बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद युवराज मरमट ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। पांच बार फेल हुए और यूपीएससी 2021 में 458वीं रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ कैडर में आईएएस बने। इससे पहले इंडियन ऑयल कंपनी और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के साथ काम किया।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications