यूट्यूब वीडियो देखते हुए लैब अटेंडेंट ने मरीज की ECG, वायरल वीडियो पर जोधपुर प्रशासन ने शुरू की जांच
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले से एक चौंकने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लैब अटेंडेंट ने YouTube ट्यूटोरियल के निर्देशों का पालन करते हुए एक मरीज की ECG की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ तो जोधपुर प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला जोधपुर के एपावटा स्थित राजकीय सैटेलाइट अस्पताल का है। यहां एक मरीज की ईसीजी स्कैन यूट्यूब की मदद से की गई। बता दें, लैब अटेंडेंट ने यूट्यूब वीडियो देखकर मरीज का ईसीजी किया। इस दौरान मरीज और उसके परिवार द्वारा बार-बार डॉक्टर या योग्य स्टाफ की मांग की गई।

इसके बावजूद भी अस्पताल कर्मचारी ईसीजी करता रहा। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, अटेंडेंट ने स्वीकार किया कि उसे ईसीजी करना नहीं आता, लेकिन उसने बताया कि चूंकि दिवाली के कारण कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं था, इसलिए उसे खुद ही यह प्रक्रिया करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बीएस जोधा ने कहा कि मामले और वीडियो की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अपरिचित लोगों के लिए बता दें कि ईसीजी या इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम, एक चिकित्सा परीक्षण है जो हृदय की विद्युत गतिविधि पर नज़र रखता है।
आमतौर पर, ईसीजी को संभावित दिल के दौरे के लिए प्रारंभिक मूल्यांकन के रूप में किया जाता है और इसके नतीजों से कई गंभीर स्थितियों जैसे दिल के दौरे, रुकावट और दिल की सर्जरी की जरूरत का पता लगता है।












Click it and Unblock the Notifications