भरतपुर: मोबाइल की वजह से चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में मोबाइल तोड़ने पर एक ही गांव के दो पक्षों में फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, मगर अभी वे पकड़ से बाहर हैं।

मामला पहाड़ी थाना इलाके के गाँव सालपुर का है। यहां पर इलियास और सलीम के बीच पहले कहासुनी हुई थी। इस दौरान सलीम ने इलियास का मोबाइल तोड़ दिया, जिससे विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। गोली लगने से सलीम घायल हो गया। उसे गंभीर रूप से घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से गांव में तनाव का माहौल है। अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात करना पड़ा। भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी ने बताया कि फायरिंग में एक युवक की मौत हुई हैं। आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications