Rajasthan: युवक को शादी समारोह में DJ पर डांस करते आई मौत, कोचिंग करता था पूरण

Death During Dance on DJ: डीजे पर डांस करते हुए युवक की मौत का वायरल वीडियो राजस्‍थान के सिरोही से सामने आया है।

Rajasthan Shocking Viral Video: शादी समारोह में स्‍टेज पर डीजे के गानों पर डांस करते एक युवक की मौत हो गई। डांस करते करते युवक ऐसा नीचे गिरा कि फिर वापस नहीं उठा।

जानकारी के अनुसार पाली जिले के सोजत का रहने वाला 30 पूरण सिंघाडिया उदयपुर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह शादी समारोह के चलते अपने घर आया हुआ था।

death while dancing

घर से सिरोही चले गए। वहां 24 सितंबर को रिश्‍तेदारी में शादी समारोह था। उसमें महिला संगीत चल रहा था। डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान नाचते-नाचते पूरण नीचे गिर गए। उनको अचेत अवस्‍था में अस्‍पताल ले जाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

घटना के दो दिन बाद एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरण सिंघाडिया और एक महिला डीजे के स्टेज पर डांस कर रहे थे। तभी एक बच्चा डांस करते हुए बार-बार उनके पास जा रहा था, लेकिन एक अन्य युवक ने आकर बच्चे को वहां से हटा दिया। फिर पूरण नाचने-नाचते नीचे गिर जाता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है।

डीजे पर नाचते पूरण की मौत से शादी समारोह की खुशियों के बीच मातम पसर गया। सोमवार को पूरण का शव पाली जिले के सोजत सिटी लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इधर, बारां जिले में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी के मौके पर निकाली गई डोल शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन कर रहे युवक की मौत हो गई। वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। डीएसपी ने दूसरे युवक को तुरंत सीपीआर दिया, जिससे उसकी जान बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+