सीकर : बस स्टैण्ड पर उत्पात मचा रहे युवक की लोगों ने की धुनाई, वीडियो वायरल

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर सोमवार एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। उत्पात मचा रहे युवक ने बस स्टैंड से होकर गुजर रही एक गाड़ी को रुकवाकर उसमें सवार लोगों से बेवजह ही मारपीट करना शुरू कर दिया।

young man beaten by boy at bus stand of khandela sikar video viral

कार सवारों से मारपीट करना उत्पाती युवक को उस समय भारी पड़ गया। जब बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने उसे ही पकड़कर जमकर धुनाई कर डाली। भीड़ ने कई देर तक उत्पाती युवक पर लात-घूंसे व लाठी-डंडे बरसाये। इस दौरान बस स्टैंड पर मौजूद सैकड़ों की भीड़ तमाशा देखती रही। लोगों को जब तक पूरा मामला समझ में आता तब तक वह अपनी जान बचाकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार उत्पात मचा रहा युवक मंदबुद्धि बताया जा रहा है। युवक अचानक बस स्टैंड से गुजर रही एक कार को रुकवा कर उसमें सवार यात्रियों से मारपीट करने लग गया। जब लोगों ने उसे मारपीट करने से रोका तो उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर भीड़ में फेंक दिया जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई और उसकी धुनाई कर डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+