Rajasthan: बीकानेर में एक किलोमीटर वाला तिरंगा, जिसे देखने उमड़ा हुजुम,आप भी देखिए VIDEO

Unique tricolor yatra in Rajasthan: आज राजस्थान के सभी जिलों, उपखंड मुख्यालय यहां तक की कई गांवों तक भी आज तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों तक इस यात्रा में शामिल हुए।

लेकिन राजस्थान की यह अनूठी तिरंगा यात्रा शायद आप देखने से चूक गए होंगे लेकिन हम आपकों वो अनूठी तिरंगा यात्रा जरूर दिखाएंगे, आपकों यह भी बताएंगे कि आखिर क्यों यह राजस्थान की अनूठी तिरंगा यात्रा थी।

दरअसल राजस्थान के बीकानेर में आज एक किलोमीटर लम्बे तिरंगा झंडे के साथ यात्रा का आयोजन हुआ। शहरवासियों के साथ आस-पास इलाके के सैकड़ों लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए उमड़े। हर कोई इस तिरंगा यात्रा को अपने कैमरें में कैद करने को उत्सुक नजर आया।

छोटे-छोटे स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्ग, युवा सब दूर तक कतार में मौजूद, चारों ओर गूंज रहे देशभक्ति के तराने। ईमान तिरंगा है,मेरी जान तिरंगा है के देशभक्ति गीत ।

you-can-also-see-the-one-kilometre-long-tricolour-in-bikaner-in-rajasthan-which-attracts-huge-crowd

यह नजारा कोटगेट से दाऊजी रोड तक देखने को मिला मौका था स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से निकाली गई एक किलोमीटर लंबे तिरंगे की यात्रा।

Recommended Video

    बीकानेर में एक किलोमीटर वाला तिरंगा, जिसे देखने उमड़ा हुजुम,आप भी देखिए VIDEO

    भाजयुमो की शहर व देहात इकाई की ओर से निकाली गई तिरंगे की इस एक किलोमीटर लंबी यात्रा के बीच 21 ठहराव के प्वाइंट रखे ताकि हाथों में थमा तिरंगा नीचे जमीन की ओर न झुके।

    एक किलोमीटर से ज्यादा लंबे तिरंगे के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं बीकानेर की जनता के साथ साथ स्कूली बच्चों को जोश देखते ही बन रहा था। प्रारंभ स्थल से लेकर अंतिम छोर तक पूरे रास्ते छतों पर लोग एक किलोमीटर लंबे तिरंगे को देखने के लिए खड़े नजर आए।

    इस दौरान हर तिरंगा अभियान के तहत लोग हाथों में तिरंगा भी लिए हुए थे। जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर संत सरजूदास महाराज,शहर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य आदि मौके पर मौजूद रहे।

    युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में नागरिकों से हर घर तिरंगा आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा था कि यह स्वतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है प्रत्येक भारतीय का तिरंगे के साथ भावनात्मक जुड़ाव है। यह हमें राष्ट्रीय प्रगति की ओर आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+