खुशखबरी : झुंझुनूं को जल्द मिलेगा यमुना का पानी, केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिए संकेत

Jhunjhunu News, झुंझुनूं। लम्बे अर्से से नहरी पानी की उम्मीद लगाए बैठे झुंझुनूं जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। झुंझुनूं में जल्द ही यमुना नहर का पानी पहुंच सकता है। इस दिशा में केन्द्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह जानकरी दी है।

Arjum Ram meghwal

शनिवार को झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यमुना जल लखवार समझौता केन्द्र की मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। सरकार ने छह राज्यों को एक साथ बैठाकर समझौता किया है, जिससे झुंझुनूं और राजस्थान के अन्य हिस्सों में यमुना नहर का पानी पहुंचने का रास्ता सुगम हुआ है।

BJP Jhunjhunu

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन मेघवाल का झुंझुनूं के अग्रसेन सर्किल के निकट स्थित रिसॉर्ट कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। Jhunjhunu MP संतोष अहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, उदयपुरवाटी से पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, झाबरसिंह खर्रा, नीता यादव आदि ने मेघवाल की अगवानी की।

Central Minister Arjun Ram Meghwal ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की इस तरह की विजिट संगठन को मजबूती देने के लिए है। प्रदेश इकाई के फैसले के अनुसार सात फरवरी तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इस तरह की विजिट करेंगे। उनकी झुंझुनू विजिट भी उसी का हिस्सा है।

yamuna

सात फरवरी को सभी पदाधिकारी अपनी विजिट रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे, जिसमें सभी लोकसभा क्षेत्रों में मंडलों, इकाइयों की रचना हुई या नहीं। शक्ति केंद्र बने या नहीं आदि बिंदु शामिल होंगे। रिपोर्ट से पहले की समीक्षा भी जिलाध्यक्ष से की जाएगी। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी तय करने पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का फीडबैक भी पार्टी नेतृत्व को सौंपा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+