राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 में सरपंच बनाने पर यह शख्स 70 लाख देने को तैयार, देखें वीडियो वायरल

दौसा। राजस्थान में निकाय चुनाव 2019 के बाद अब पंचायत चुनाव 2020 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने कई नई पंचायतों का गठन किया है, वहीं गांवों में नेताओं की सक्रियता भी बढ़ गई है। सरपंच बनाने को लेकर अभी से चचाएं होने लगी हैं। राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 से पहले दौसा जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सरपंच पद के लिए बोली लगाता दिख रहा है। वह निर्विरोध सरपंच चुने जाने पर 70 लाख रुपए देने की बात कह रहा है।

Yadram offered 70 lakhs For Sarpanch of pipalkheda Dausa

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दौसा जिले की पीपलखेड़ा ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। सरपंच पद की बोली लगाने वाले शख्स का नाम यादराम गुर्जर बताया जा रहा है। यादराम एक डेयरी संचालक है। सरपंच पद के लिए बोली लगाने वाले इस वायरल वीडियो की वन इंडिया पुष्टि नहीं करता है।

जानिए क्या कह रहा वायरल वीडियो में

2 मिनट 37 सैकण्ड के इस वायरल वीडियो यादराम कह रहा है कि 'ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा नवगठित हुई है। उसके लिए मैं बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं। सारे ग्रामीणों ने बहुत संघर्ष किया है, जिसका परिणाम पॉजीटिव मिला है। मैं ग्राम वालों से इतना ही कहना चाहता हूं कि कोई 50 लाख देने की बात कर रहा है जबकि मैं 70 लाख रुपए देने को तैयार हूं। अगर कोई मुझे निर्विरोध सरपंच देता है तो....'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+