जयपुर में बन रहा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम चौंप अब अनिल अग्रवाल के नाम पर होगा
चौंप स्टेडियम राजस्थान के लिए हिंदुस्तान जिंक ने 300 करोड़ रुपए दिए हैं। 200 करोड़ रुपए और देंगे। स्टेडियम अनिल अग्रवाल के नाम पर और प्रबंधन आरसीए के पास होगा।

Cricket Stadium Chonp Jaipur Rajasthan: राजस्थान में इतिहास रचा जा रहा है। राजधानी जयपुर के पास दिल्ली रोड पर गांव चोंप में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होने का गौरव हासिल होगा। चोंप स्टेडियम अनिल अग्रवाल के नाम पर होगा।
चोंप क्रिकेट स्टेडियम जयपुर राजस्थान के पहले चरण के लिए वेदांता समूह की हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने 300 करोड़ रुपए दिए हैं। दूसरे चरण के निर्माण के लिए 200 करोड़ रपए और देने का आश्वासन दिया है। चोंप स्टेडियम का नाम भले ही अनिल अग्रवाल के नाम पर रखा जाए, मगर इसका प्रबंध का पूरा जिम्मा राजस्थान क्रिकेट ऐशासिएशन (आरसीए) के पास होगा।
एक दिन पहले ही हिंदुस्तान जिंक और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बीच एमओयू हुआ है। इस पर आरसीए सचिव भवानी शंकर सामोता और हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर वेदांता समूह की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल ने कहा कि हमें विश्व स्तरीय सुविधा कायम करने का अवसर मिला है। इससे खेल और खिलाड़ी दोनों को फायदा होगा।
इधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट (आरसीए) के अध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि चोंप स्टेडियम पहले फेज में 40 हजार दर्शक क्षमता के साथ अक्टूबर में बनकर तैयार हो जाएगा। पूर्व में गहलोत ने कहा था कि चोंप स्टेडियम को बनाने में पहले चरण में करीब 400 करोड़ खर्च होंगे। सौ करोड़ का बैंकों से कर्ज लिया जाएगा।
चोंप स्टेडियम कैसे पहुंचे?
जयपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की नींव 5 फरवरी 2022 को रखी गई है। चोंप स्टेडियम जयपुर में दिल्ली रोड पर चौमूं व सामोद के नजदीक है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के पास स्थित राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय से 38 किलोमीटर की दूरी है।
चोंप स्टेडियम की खास बातें
- चोंप स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 75 हजार है।
- पहले चरण में 45 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।
- दूसरे चरण में 30 हजार की क्षमता और बढ़ाई जाएगी।
- चोंप स्टेडियम के लिए बीसीसीआई आरसीए को 100 करोड़ रुपए का अनुदान देगा।
- चोंप स्टेडियम में 11 पिच होंगी। 2 प्रैक्टिस ग्राउंड होंगे।
- चोंप स्टेडियम में 3500 वाहनों के पार्किंग की भी सुविधा रहेगी।
विश्व के तीन सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम
- मोटेरा किक्रेट स्टेडियम अहमदाबाद गुजरात भारत (दर्शक क्षमता-एक लाख दस हजार)
- 2 मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, ऑस्ट्रेलिया (दर्शक क्षमता एक लाख)
- 3 चोंप क्रिकेट स्टेडियम जयपुर, भारत (दर्शक क्षमता 75 हजार)












Click it and Unblock the Notifications