Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Women's Day 2024: राजस्‍थान की वो 5 महिला किसान, जिन्‍होंने बंजर खेतों से कमा डाले लाखों रुपए

rajasthan Women Farmers Story: खेती फायदे का सौदा है। लीक से हटकर खेती की जाए तो छप्‍परफाड़ कमाई तय है। इस बात का सबूत राजस्‍थान की ये पांच महिला किसान हैं।

विश्‍व महिला दिवस 2024 के मौके जानिए राजस्‍थान की प्र‍गतिशील किसान संतोष पचार, रूबी पारीक, विमला सिहाग, भगवती यादव और अन्‍नू कानावत के बारे में, जिन्‍होंने बंजर खेतों में मेहनत कर खेत को तगड़ी कमाई का जरिए बना दिया।

rajasthan Mahila kisan

यह भी पढ़ें- Women's Day 2024: राजस्‍थान की वो 5 बहादुर बेटियां, जिन्‍होंने आसमां में लिखी कामयाबी की नई कहानी

राजस्‍थान की इन महिलाओं ने खेतों में खूब नवाचार किए हैं। इसी वजह ये किसी कृषि वैज्ञानिक से कम नहीं है। इनके खेतों में पैदावार व कमाई देख तो हर कोई इन्‍हें खेती की मास्‍टरनी भी कहता है।

अन्नू कानावत कर रही मशरूम की खेती (Annu Kanawat Bilada Jodhpur)

rajasthan Mahila kisan

राजस्‍थान के जोधपुर के पास बिलाड़ा की रहने वाली अन्‍नू कानावत मशरूम उगाती हैं। एग्रीकल्‍चर से बीएससी की डिग्री लेने के बाद अन्‍नू ने कैंसर की दवा बनाने के काम आने वाली कार्डिसेप्स मिलिट्रीज मशरूम की खेती शुरू की। मशरूम की खेती से अन्‍नू की कंपनी का सालाना टर्नओवर 20 से 25 लाख रुपए है। संतोष देवी मूलरूप से झुंझुनूं के गांव कोलसिया की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: राजस्‍थान पुलिस एसआई भर्ती में 15 ही नहीं बल्कि 400 अभ्‍यर्थी धांधली करके बने थानेदार

पांचवीं पास संतोष पचार खेती से कमा रही 25 लाख रुपए (Santosh Pachar Beri Sikar)

rajasthan Mahila kisan

राजस्‍थान के सीकर जिले के गांव बेरी में संतोष पचार का शेखावाटी फार्म हाउस है, जो खेती से कमाई की मिसाल है। महज पांचवीं तक पढ़ी-लिखी संतोष पचार सिंदूरी अनार, सेब की खेती से लेकर नर्सरी और जैविक खाद के जरिए सालाना 25 लाख रुपए तक की माई कर ले रही है।

यह भी पढ़ें- Kala Jathedi Weds Anuradha: क्‍या दुबारा शादी कर रहे संदीप-अनुराधा? 12 को तिहाड़ से निकलेगी बारात

रूबी पारीक ने खेत को बनाया प्रॉफिटेबल जैविक खेत (Ruby Pareek Dausa)

rajasthan Mahila kisan

राजस्‍थान के दौसा की रहने वाली रूबी पारीक सफल महिला किसान है। बचपन में पिता को खो देने वाली रूबी ने शुरुआत में जैविक सब्जिया उगाना शुरू किया था। रूबी ने अपनी लगन व मेहनत के दम पर परिवार के 26 एकड़ खेत को प्रॉफिटेबल जैविक खेत में बदल डाला। महज दसवीं तक पढ़ी रूबी पारीक के खेत पर जैविक खेती का प्रशिक्षण लेने बड़ी संख्‍या में किसान आते हैं।

यह भी पढ़ें- Anamika Bishnoi Rajasthan: किसी और को दिल दे बैठी थी अनामिका, दूसरी शादी रचाने से पहले पति ने ली जान

विमला सिहाग बंजर खेत से बनीं लखपति (Vimla Sihag Jodhpur)

rajasthan Mahila kisan

राजस्‍थान के जोधपुर की विमला सिहाग वो महिला किसान हैं, जो बंजर खेत से लाखों की कमाई कर रही हैं। साल 1983 में एडवोकेट चंद्रशेखर सिहाग से शादी के बाद ससुराल आई विमला ने पहले तो स्‍नातक की डिग्री ली। फिर साल 1998 में अपने बंजर पड़े 15 बीघा खेत में फलों के पौधे उगा दिए थे। वर्तमान में बेर, ड्रैगन फ्रूट, मशरूम, पपीता, सब्‍जी व फूलों से लाखों की कमाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Success Story: 50 बार फेल होकर सफल हुआ राजेश गुर्जर, फिर इस ट्रिक से एक साथ पाई 4 सरकारी नौकरी

भगवती यादव खेत में खुद चलाती हैं ट्रैक्‍टर (Bhagwati Yadav Jaipur)

rajasthan Mahila kisan

राजस्‍थान की जालसू पंचायत समिति के गांव खपरिया की भगवती यादव 13 बीघा से छप्‍परफाड़ कमाई कर रही है। आधुनिक तौर-तरीकों से गेहूं-जौ आदि की खेती करने के अलावा इन्‍होंने ड्रैगन फ्रूट, बील पत्र, लहसुआ, आंवला, नींबू, कैरूंदा, किन्नू, अमरूद सहित अन्य फलदार पौधे लगा रखे हैं। खास बात यह है कि खेत में गोबर डालना, जुताई, बुवाई सहित अन्य काम मिनी ट्रैक्टर से खुद ही कर लेती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+