Rajasthan: राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती में 15 ही नहीं बल्कि 400 अभ्यर्थी धांधली करके बने थानेदार
Rajasthan Paper Leak: राजस्थान में पेपर लीक करके और डमी उम्मीदवार उतारकर सिर्फ 15 ही नहीं बल्कि 400 अभ्यर्थी थानेदार बने हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किया है।
राजस्थान पेपर लीक केस में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के टॉपर नरेश बिश्नोई समेत 15 अभ्यर्थियों को एसओजी ने बीच ट्रेनिंग अरेस्ट कर लिया। इसी दिन मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने यह खुलासा कर दिया।

एसओजी ऑफिस पहुंचे डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पेपर लीक केस की जांच कर रही एसआईटी प्रमुख वीके सिंह से मुलाकात की और दावा किया कि राजस्थान उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में 400 अभ्यर्थियों का फर्जी तरीके से चयन हुआ है। एक महिला अभ्यर्थी की जगह तो डमी अभ्यर्थी पुरुष ने परीक्षा दी। महिला पास भी हो गई और आरपीएस में ट्रेनिंग पर भी चली गई।
एसआईटी प्रमुख वीके सिंह से मुलाकात के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने यह भी दावा किया कि उन्होंने फर्जी चयन पाने वालों से संबंधित सबूत एसओजी को सौंपे हैं। मीणा बोले कि एसआई भर्ती फर्जीवाड़े को लेकर करीब एक दर्जन FIR दर्ज हुई थी, मगर तत्कालीन राजस्थान सरकार ने कार्रवाई ही नहीं की।

किरोड़ी लाल मीणा का चौंकाने वाला दावा तो RPSC की ओर से साल 2018 और साल 2021 में आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS) को लेकर भी किया है। मीणा ने कहा कि आरएएस 2018 व 2021 में भी अभ्यर्थियों का चयन फर्जी तरीके से हुआ।
किरोड़ी लाल मीणा के अनुसार आरएएस परीक्षा में शिवा शर्मा नाम के अभ्यर्थी ने कॉपी में कुछ नहीं लिखा था। जांच करने वाले ने इस संबंध में नोट भी डाला और बाद में उसी कॉपी में शिव शर्मा से प्रश्नों के हल लिखवाए गए।
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि एसआई व आरएएस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने जिस सेंटर पर परीक्षा दी, उस परीक्षा सेंटर की वीडियोग्राफी व आरपीएससी कॉल लेटर से चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों का मिलान किया जाए तो सारी हकीकत सामने आ जाएगी।
रैंक, गिरफ्तार थानेदार व निवासी
1 नरेश बिश्नोई, मालवाड़ा सांचौर, जालौर
20 सुरेश कुमार बिश्नोई, दांता सांचौर, जालौर
22 करणपाल गोदारा, लालेरा, लूणकरणसर
24 विवेक भाम्भू, पूनिया कॉलोनी, चूरू
38 मनोहरलाल भीनमाल, जालौर
52 मनोहरलाल बिश्नोई, फागलिया, बाड़मेर
72 प्रेमसुखी बिश्नोई, बीकानेर शहर
123 एकता कुमारी, पूनिया कॉलोनी, चूरू
135 गोपीराम जांगू, सियागों की बेरी, धोरीमन्न्ना
199 श्रवण कुमार बिश्नोई, राणसर खुद बाड़मेर
298 भगवती बिश्नोई, पुनासा, जालौर
372 चंचल बिश्नोई, फिटकासनी, जोधपुर
385 रोहिताश कुमार, भुडा का बास, मलसीसर
542 राजेश्वरी, हालीवाव, चितलवाना
1092 नारंगी कुमारी, बागोड़ा डूंगरवा, जालौर












Click it and Unblock the Notifications