Kala Jathedi Weds Anuradha: क्या दुबारा शादी कर रहे संदीप-अनुराधा? 12 को तिहाड़ से निकलेगी बारात
Anuradha Chaudhary Kala Jathedi Marriage: गैंगस्टर दूल्हा, लेडी डॉन दुल्हन, सूट-बूट में पुलिसवाले बाराती और बारात निकलेगी तिहाड़ जेल से। यहां से 12KM दूर विवाह स्थल तक जाएगी।
हम बात कर रहे हैं हरियाणा के सोनीपत के गांव जठेड़ी के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर संदीप काला जठेड़ी और राजस्थान के सीकर जिले के गांव अलफसर की रहने वाली लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी की।

गैंगस्टर व लेडी डॉन 12 मार्च 2024 को विवाह बंधन में बंधेगी। दिल्ली में तिहाड़ जेल से करीब 12 किलोमीटर दूर द्वारका इलाके में संतोष गार्डन में होगी। जिसमें पुलिस जेल से काला जठेड़ी को कड़ी सुरक्षा में लेकर पहुंचेगी।
शादी के लिए काला जठेड़ी को तिहाड़ जेल से सुबह बजे से शाम चार बजे तक के लिए छह घंटे की पैरोल मिली है। शादी के बाद वापस जेल में आना होगा। अगले दिन 13 मार्च को वह अपने गांव जठेड़ी में गृह प्रवेश के लिए सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक की पैरोल लेकर आएगा।

संदीप-अनुराधा पहले ही कर चुके शादी
संदीप और अनुराधा ने कई बार यह स्वीकारा है कि दोनों पूर्व में गुपचुप तरीके से शादी कर चुके हैं। अब परिजनों व समाज के सामने 12 मार्च को दुबारा शादी कर रहे हैं। अनुराधा भी लंबे समय से संदीप के घरवालों के साथ सोनीपत में ही रहती हैं जबकि संदीप जेल में है।
काला जठेड़ी व अनुराधा चौधरी की शादी में सुरक्षा
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े काला जठेड़ी और राजस्थान की आनंदपाल सिंह गैंग से जुड़ी रहीं अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज की शादी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की बेस्ट टीम को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, SWAT और द्वारका पुलिस स्टेशन के स्पेशलिस्ट पुलिसवालों टीम लेटेस्ट ऑटोमेटिक वेपन से लैस होगी।
मैरिज हॉल के स्टाफ पर भी नजर
पुलिस विवाह स्थल की कई बार रैकी कर चुकी है। मैरिज हॉल के मालिक और स्टाफ से कई राउंड की बातचीत की। शादी वाले दिन ड्यूटी रहने वाले स्टाफ की शिनाख्त करके उनकी आईडी ली गई है। स्टाफ की पहचान के लिए उनको विशेष आईडी कार्ड भी दिए गए हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों व परिजनों की पूरी लिस्ट पुलिस ने पहले ही मंगवा ली है।












Click it and Unblock the Notifications