Anamika Bishnoi Rajasthan: किसी और को दिल दे बैठी थी अनामिका, दूसरी शादी रचाने से पहले पति ने ली जान
Anamika Bishnoi Love Story: राजस्थान की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई हत्याकांड फलोदी में दूसरी शादी और लव स्टोरी वाला एंगल सामने आया है।
गोली मारकर पत्नी की हत्या करने वाले महिराम बिश्नोई के पकड़े जाने पर उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे पत्नी अनामिका बिश्नोई पर शक था कि उसके किसी दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध हैं।

अवैध संबंधों को लेकर शक की एक वजह पत्नी अनामिका बिश्नोई की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बढ़ते फॉलोअर्स भी थे। वहीं, सूत्रों की मानें तो अनामिका पति से अलग रहने के बाद देव नाम के युवक से प्यार करने लगी थी।
युवक देव ने अनामिका की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी की है, जिसमें उसने लिखा कि 'दूसरों के बारे में उतना ही बोले, जितना खुद के बारे में सुन सको। सत्य मौन इसलिए हो जाता है, क्योंकि उसे पता है कि कुछ बातों का जवाब सिर्फ समय देगा। इश्क करोगे तो दर्द मिलेगा और दर्द बड़ा तड़पाएगा।'
दरअसल, फलोदी जिले के गांव खारा की रहने वाली अनामिका की 13 साल पहले बीकानेर के नगरासर निवासी महीराम से शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। एक 12 साल और दूसरा 9 साल का। आपसी अनबन के चलते बीते पांच साल अनामिका व महीराम एक-दूसरे से अलग रह रहे थे।
चर्चा है कि महीराम पत्नी अनामिका को साथ रखना चाहता था, मगर वह नहीं रहना था। वह पीहर आ गई थी और नागौर रोड पर नारी कलेक्शन के नाम से लेडीस इनरवियर और कॉस्मेटिक की शॉप खोल रखी थी।
महीराम के खिलाफ अनामिका ने कोर्ट में भरण पोषणा का केस कर रखा था। रविवार को महीराम अनामिका के घर आया। बच्चों से मिला और कहा कि 'आज या तो वो जिंदा रहेगा या अनामिका' इसके बाद महीराम अनामिका के दुकान पर पहुंचा। अनामिका मोबाइल पर कुछ देख रही थी। उसने महिराम की बातों को नजरअंदाज करते हुए उसे जाने के लिए कहा। इसी दौरान महिराम ने पिस्तौल निकाली और अनामिका पर कई गोलियां दाग दी, जिससे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications