रक्षाबंधन पर राजस्‍थान रोडवेज में फ्री सफर कर सकेंगी महिलाएं, अन्य राज्यों में जाने पर लगेगा किराया

रक्षाबंधन पर 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 30 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को राजस्थान रोडवेज में फ्री यात्रा करने का तोहफा दिया गया है।

देश में रक्षाबंधन पर्व 30 अगस्‍त 2023 को धूमधाम से मनाया जाएगा। हर बार की तरह राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्‍क सफर का तोहफा दिया है। महिलाएं 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 30 अगस्त की रात 12 बजे तक राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। सामान्य के साथ साथ एक्सप्रेस बसों में महिलाओं और बालिकाओं को निशुल्क यात्रा की यह सुविधा रहेगी।

 Rajasthan Roadways

खास बात यह है कि रक्षाबंधन पर महिलाएं फ्री सब सेवा का फायदा सिर्फ राजस्‍थान की सीमा में ही उठा सकेंगी। राजस्‍थान से बाहर जाने वाली बसों में सफर करने पर किराया देना होगा। उदाहरण के तौर झुंझुनूं से दिल्‍ली तक रोडवेज बस में सफर करने पर महिलाएं झुंझुनूं की सीमा तक तो फ्री में जा सकेंगी। इसके आगे का किराया देना होगा।

रक्षाबंधन पर राजस्‍थान रोडवेज बसों में महिलाओं की भारी भीड़ उमडेंगी। ऐसे में निगम ने राजस्थान रोडवेज ने बसों की संख्या बढ़ाई है। फ्री यात्रा के लिए महिलाएं और बालिकाएं भीड़ से बचने के लिए एडवांस भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकती हैं। इसके अलावा रक्षाबंधन के दिन टिकट खिड़की और बसों के अंदर कंडक्टर से फ्री टिकट ले सकती हैं।

बता दें कि हर बार रक्षाबंधन के दिन बहन सुबह भाई के घर जाकर राखी बांधकर वापस शाम तक अपने घर लौट आती हैं, लेकिन रक्षाबंधन 2023 का शुभ मुहूर्त रात 9 बजे बाद रहेगा। ऐसे में यदि दूर स्थान से महिलाएं और बालिकाएं अपने भाई को राखी बांधने के लिए जाती भी है तो उन्हें सिर्फ एक तरफ के किराए में ही छूट मिलेगी। क्‍योंकि वह रात को वापस नहीं लौटेंगी और सुबह आएंगी तो उन्हें किराया देना पडे़गा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+