पेड़ काटने का विरोध किया तो 20 साल की लड़की को पेट्रोल से नहला कर जिंदा जला दिया

मृतका के परिजनों ने कहा कि लड़की गाव के सरपंच और पटवारी की मिलीभगत से काटे जा रहे पेड़ों का विरोध कर रही थी। जिस पर उसको पेट्रोल से नहलाकर आग लगा दी गई।

जोधपुर। एक 20 साल की लड़की को पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। मामले में जिन दस लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें गांव का सरपंच भी शामिल है। मामला जोधपुर जिले के बिलाड़ा तहसील के हरिया ढ़ाणा गांव का है। मृतका के परिजनों ने कहा कि लड़की गांव के सरपंच और पटवारी की मिलीभगत से काटे जा रहे पेड़ों का विरोध कर रही थी।

पेड़ काटने का विरोध करने पर 20 साल की लड़की को जिंदा जलाया

पुलिस के मुताबिक, मृतका ललिता (20) ने अपने खेत के पेड़ काटे जाने पर विरोध जताया था. इसके बाद झगड़ा हुआ और दूसरे पक्ष ने लड़की पर पेट्रोल डाला और जला दिया। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में दस लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें गाव के सरपंच रणवीर सिंह और क्षेत्र के पटवारी का नाम भी शामिल है।

हत्या में सरपंच और पटवारी समेत दस नामजद
पुलिस का कहना है कि सरपंच, पटवारी और अन्य लोगों के खिलाफ पेट्रोल डाल कर लड़की को जिंदा जलाने के मामले में शिकायत है। लड़की के शव को शवगृह में रखा गया है और मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

वहीं मृतका के भाई का कहना है कि गांव में बन रही सड़क को पटवारी और सरंपच उनके खेत की तरफ मोड़ रहे थे और इसके लिए खेत में लगे पेड़ काटे जा रहे थे। इसी को लेकर उनकी बहन ने सरपंच और पटवारी का विरोध करते हुए उनकी शिकायत आला-अफसरों से करने की बात कही, जिससे वो लोग भड़क गए और उनकी बहन को जिंदा जला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+