दिल्ली-इंदौर ट्रेन के एसी कोच के टॉयलट में मिला महिला का शव, पति-बेटा के साथ कर रही थी सफर
Chittorgarh News in Hindi, चित्तौड़गढ़। दिल्ली सराय रोहिल्ला से इंदौर जा रही ट्रेन के एसी कोच के टॉयलट में एक महिला यात्री का शव मिला है। महिला के साथ उसका पति व बेटा भी सफर कर रहे थे। उनको भनक तक नहीं लगी कि महिला की मौत कब और कैसे हुई। पति ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार अलवर निवासी जितेंद्र यादव अपनी पत्नी अंजू कुमारी व 2 वर्षीय पुत्र के साथ अलवर से ट्रेन में सफर कर रहे थे। उन्हें रतलाम जाना था। 21 मई की रात को उनका दिल्ली सराह रोहिल्ला-इंदौर के थर्ड एसी कोच में उनका रिजर्वेशन था।
जितेन्द्र, अंजू व उनका ट्रेन में रात को सो गए थे। अचानक चित्तौड़गढ़ के पास तड़के तीन बजे जब अंजू का बेटा रोने लगा था। बेटे के रोने की आवाज सुनकर जितेन्द्र जगा और अपनी पत्नी को देखा तो वह सीट पर नहीं थी। इस पर उसने पत्नी को ट्रेन के डिब्बे में ढूंढ़ा। फिर वह टॉयलट में गया तो वहां पत्नी का शव पड़ा मिला।
एसी कोच के टॉयलट में शव मिलने की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। चितौड़गढ़ जीआरपी पुलिस ने ट्रेन के डिब्बे से शव को बरामद कर पोस्टामार्टम के लिए सांवलिया चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद ही अंजू की मौत की वजह का पता लग सकेगा। शुरुआती जांच में यह लूट के इरादे से की गई हत्या लग रही है। जीआरपी थाना प्रभारी लालसिंह ने बताया कि उचित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रेन में यात्रियों की नहीं थी सुरक्षा
टॉयलट में पत्नी का शव मिलने के बाद जितेन्द्र ने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के कोच में आरपीएफ पुलिस का कोई जवान नहीं था। साथ डिब्बे में ट्रेन का बाथरूम के पास सोता मिला।












Click it and Unblock the Notifications