आधार मशीन से हुई अधजली लड़की की डेड बॉडी की पहचान
नागौर। मेड़ता सिटी के जय गुरुदेव नगर कॉलोनी के सुनसान पड़े इलाके में शुक्रवार को एक युवती का अधजला शव मिला। युवती की हत्या कर उसके शव को जलाया गया था। जिसकी वजह से डेड बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने आधार कार्ड मशीन की मदद से युवती के थंब इंप्रेशन लेने के बाद मृत महिला की शिनाख्त की। बॉडी की पुष्टि कर युवती का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। युवती की शिनाख्त शहर के जैतारण चौकी के पास स्थित नायकों की ढाणी निवासी पप्पूड़ी उर्फ इंद्रा (22) पुत्री रामलाल नायक के रूप में हुई है।

मृतका के पिता के अनुसार उसके पति की मौत के बाद कुछ महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी हुई थी। वो कई दिनों से मेड़ता में रही थी। वह गणपति महोत्सव के दौरान 7-8 दिनों के लिए घर से बिना बताए चली गई थी। हालांकि वह कुछ दिनों बाद वापस लौट आई थी। आपको बता दें कि पुलिस को शव के पास शराब और पानी की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट बिखरे मिले थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवती का पहले रेप किया गया फिर मार डाला। पहचान छुपाने के लिए उसे बाद में जला दिया।
गुरूवार को जब फिर से इंद्रा घर से गायब हो गई तो परिजनों को लगा कि वह वापस आ जाएगी। इंद्रा जब घर से निकली तो उस समय घर में उसकी छोटी बहन मौजूद थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। शिनाख्त के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications