महिला ने 'विधवा' होने के लिए दी एक लाख की सुपारी, पुलिस के सामने खोला चौंकाने वाला राज

जैसलमेर। जैसलमेर एसपी किरण कंग ने रुपादेवी ओढाणियां की बमुकाम घटनास्‍थल ओढाणियां ने रिपोर्ट पेश कि 14 अगस्त को उसके पति खेताराम को रात को एक दुकान के आगे से अज्ञात ने हत्‍या कर दी। फिर लाश को उठाकर चांदनी जाने वाली रोड के पूर्व साइड में पटक दिया।

Woman Arrested With two Men for Her Husband Murder in Jaisalmer

मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर 17 अगस्त को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करती रही। सख्ती बरतने पर उसने सच उगल दिया।

उसने पुलिस को बताया कि पति से परेशान होने के कारण उसने गांव ओढानिया निवासी मदन पुत्र लालाराम जाति मेगवाल को एक लाख रुपए की सुपारी देकर पति की हत्या का सौदा किया। 20 हजार रुपए एडवांस दिए।

इस पर पुलिस ने मदन को भी हिरासत लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसने अपने दो अन्य साथी हेमाराम पुत्र पोकरराम एंव मोटू पुत्र गुमानाराम मेगवाल निवासीयान सनावडा के साथ मिलकर खेताराम की हत्या की। पुलिस ने आरोपी मदन, हेमाराम, मृतक की पत्नी रूपा देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरानी रंजिश भी मदन के साथ

पुलिस को आरोपियों ने बताया कि 9-10 माह पूर्व खेताराम ने मदन पर केस कर दिया। तब पुलिस ने उसको धारा 151 सीआरपीसी में बंद किया था। इस कारण मदन खेताराम से नाराज था। खेताराम शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट करता रहता था। खेताराम शराब के नशे का आदि था। करीब 3-4 माह पूर्व रूपा व मदन की फोन पर बात हुई थी तब रूपो ने मदन को बताया कि मेरा पति रोज घर पर लडाई झगड़ा करता रहता है तभी दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+