पति ने छोटे भाई के सा​थ मिलकर पत्नी का सिर किया धड़ से अलग, पुलिस ने निकलवाया दफन शव

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। फिर शव को दफना दिया। आरोप है कि गला घोंटने के बाद आरोपियों ने हथियार से उसके गले पर वार भी किए। सूचना पर टाउन पुलिस बुधवार को एसआई अनिल चिंदा के नेतृत्व में कोहला फार्म पहुंची और दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल में रखवा दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

wife murder in town police station area of hanumangarh

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने हत्या के बाद सिर और धड़ को अलग कर शव को जमीन में दफना दिया। घटना टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर की रात्रि की बताई जा रही है। बुधवार को सूचना मिलने पर टाउन पुलिस ने विवाहिता का जमीन में दबा शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने आरोपितों को राउंडअप कर लिया है। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर टाउन पुलिस ने बुधवार को हत्या का मामला दर्ज किया है।

टाउन थाना के एसआई अनिल छिंदा के अनुसार गुरमुख सिंह बाजीगर निवासी एक बी छोटी श्रीगंगानगर ने रिपोर्ट दी कि उसने अपनी लड़की कमला (25) की शादी तीन साल पहले गांव रामसरा निवासी वकील सिंह बाजीगर के साथ की थी।

वकील सिंह बाजीगर वर्तमान में दूधवाली ढाणी में रहता है। इनके आठ माह का बेटा है। शादी के करीब दो साल बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन रहने लगी। इसी के चलते 24 अक्टूबर की रात्रि को वकील सिंह बाजीगर व उसका भाई सोनू दोनों बाइक पर कमला को बैठाकर ले गए। कोहला फार्म के पास दोनों भाइयों ने मिलकर कमला का गला घोंट दिया।

इसके बाद उसके गले पर हथियार से वार कर हत्या कर दी। दोनों भाइयों ने षड्यंत्र के तहत कमला का शव कोहला फार्म में गड्ढ़ा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपित वकील सिंह व उसके भाई सोनू के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+