लॉकडाउन की मार : अंधे पति के लेकर घर-घर भीख मांग रही पत्नी, दिल को झकझोर देगी ये खबर

भरतपुर। यूं तो लॉकडाउन की मार हर किसी पर पड़ी है, मगर राजस्थान के भरतपुर के इस परिवार को जो हाल हुआ। उससे तीन सदस्यों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। ऐसे में बुजुर्ग महिला अपने नेत्रहीन पति को लेकर घर-घर भीख मांगने को मजबूर है।

परिवार की माली हालत खराब

परिवार की माली हालत खराब

दिल को झकझोर देने वाला यह मामला भरतपुर के सेवर कस्बे का है। यहां बुजुर्ग महिला मछला देवी व उसका अंधा पति रामवीर व मानसिक रोगी पुत्र माधव रहते हैं। परिवार की माली हालत काफी दयनीय है।

रामवीर पहले सही था

रामवीर पहले सही था

रामवीर पहले सही था। ​उसे दिखाई देता था। वह मजदूरी भी करता था, मगर उसको कई बीमारी लगने के कारण आँखों की रोशनी चली गई। पति के अंधे हो जाने के बाद महिला मछला देवी ने परिवार की जिम्मेदारी उठाई।

मछला देवी की मजदूरी बंद हो गई

मछला देवी की मजदूरी बंद हो गई

कोरोना महामारी के चलते लागू हुए लॉकडाउन में मछला देवी की मजदूरी बंद हो गई। तीन लोगों के सामने भूखा मरने की नौबत आ गई। ऐसे में मछला देवी अंधे पति को साथ लेकर घर-घर भीख मांगने को मजबूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+