समझौते पर लौटी थी पत्नी, पति ने ऐसा पीटा कि आए 21 टांके

Chittorgarh News ,चित्तौड़गढ़। छह माह से अलग रह रही पत्नी समझौते के बाद 10 दिन पहले ही पति के पास लौटी थी। किसी बात को लेकर पति व ससुराल पक्ष ऐसा नाराज हुआ कि पत्नी के साथ रात को गंभीर मारपीट कर दी।

Wife beaten by Husband in Chittorgarh Rajasthan

इससे महिला को चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ गया व उसके 21 टांके आए हैं। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने चंदेरिया थाने में दामाद व उसके रिश्तेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ​की चंदेरिया थाना पुलिस के अनुसार बैजनाथिया निवासी गणेश पुत्र धन्ना जाट ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि प्रार्थी की पुत्री नौसर का विवाह रोलाहेड़ा निवासी मिठूलाल जाट के साथ हुआ है।

पांच-छह माह से विवाद के चलते प्रार्थी की पुत्री पीहर में ही रह रही थी। करीब 10 दिन पूर्व उसके ससुराल पक्ष से समझौता हुआ था। इस पर नौसर को ससुराल भेजा गया था। गुरुवार रात नौसर के साथ उसके पति मिठूलाल सहित जेठ, जेठानी आदि ने मारपीट की।

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ सरिए एवं कुल्हाड़ी से गंभीर मारपीट की। इससे उसके पैर पर चोट लगी और 21 टांके आए। थानाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुत्री के साथ मारपीट होने की जानकारी मिलने पर पिता गणेश रोलाहेड़ा पहुंचा। यहां से पुत्री को श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने प्रताड़ना एवं मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+