राजस्थान के नीमकाथाना में फिल्मी स्टाइल में क्यों हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Rajasthan Crime News: नीमकाथाना में आज जमीनी विवाद को लेकर स्कॉर्पियों पर थार गाड़ी में आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत पैदा कर दी। कार सवार पीडित ने पुलिस को शिकायत दी है।

नीमकाथाना के गावड़ी मोड स्थित एवीवीएनएल कार्यालय के पास में अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पीड़ित युवक तुरंत स्कॉर्पियों लेकर डीएसपी ऑफिस पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

why-was-there-rapid-firing-in-film-style-in-neemkathana-know-what-is-the-whole-matter

पीड़ित युवक प्रदीप सैनी ने बताया कि उसका कपिल मीना से जमीन का एग्रीमेंट हुआ था, उस जमीन का एग्रीमेंट कैंसिल करवाने के लिए कपिल मीणा का साथी कुलदीप मीणा से चार-पांच महीने पहले धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने उस समय कहा था कि पाबंद कर दिया गया है अब कुछ नहीं होगा। आज वह गावड़ी बाईपास से गावड़ी मोड़ पर एक व्यक्ति को 8 लाख रुपए के चेक देने के लिए आ रहा था। तभी गावड़ी मोड़ से गावड़ी की तरफ जा रही थार गाड़ी ने पहले तो टक्कर मारी, उसके बाद पीछे के शीशे पर कुलदीप मीणा ने फायरिंग कर दी।

थार गाड़ी में करीब 5 से 6 बदमाश सवार थे। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मैं सीधा गाड़ी लेकर डीएसपी ऑफिस में चला गया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस फायरिंग होने की जगहर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। घटना को लेकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत, एएसपी गिरधारी लाल शर्मा और डीएसपी अनुज डाल ने डीएसपी ऑफिस आकर पीड़ित से मामले की जानकारी ली।

एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित प्रदीप सैनी ने कपिल मीणा की जानकारी से गावड़ी बाईपास पर जमीन ली थी। जिला बनने के बाद उस जमीन के पैसे बढ़ गए।

कपिल मीना ने कहा कि जमीन वापस लेंगे। इस मामले को लेकर कुलदीप मीणा ने धमकी दी थी। आज कुलदीप मीणा ने पीड़ित प्रदीप सैनी पर फायरिंग की है। एएसपी ने कहा कि घटना की सूचना लेट मिली, जिस वजह से आरोपी भाग निकले।

एएसपी गिरधारी ने बताया कि अलग-अलग टीम गठित कर नाकाबंदी करवाई गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही। स्कॉर्पियों में गोली के खाली खोल मिले। गाड़ी के बाहर छर्रे लगे मिले हैं। पुलिस ने खाली खोल को जब्त कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+