LokSabha Election: क्या मोदी फॉर्मूल में फिट नहीं थे उदयपुर के अर्जुन ? जो कट गया टिकट

Rajasthan LokSabha Election: राजस्थान सहित देशभर में लोकसभा चुनावों का सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

भाजपा की ओर से जारी पहली ही लिस्ट में राजस्थान से 5 वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए। जिन सांसदों के टिकट काटे है उनमें से कुछ तो कांग्रेस का दामन थामने की तैयारी कर रहे है।

why-was-the-ticket-of-two-time-mp-from-udaipur-arjun-lal-meena-canceled-did-arjun-not-fit-in-the-mo

तो कुछ नेता अभी भी एक ओर लिस्ट आने का इंतजार कर रहे है। और जिन नेताओं को टिकट दिया गया है उनकों बधाई देकर मन को संतुष्टि दे रहे है।

लेकिन इस समय ज्यादा चर्चा हो रही झीलों की नगरी उदयपुर से दो बार यानी 10 सालों से सांसद रहे अर्जुनलाल मीना की।

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने इस बार पांच सांसदों के टिकट काट दिए। उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया गया है। उदयपुर से दो बार लगातार सांसद रहे अर्जुन लाल मीणा का इस बार पत्ता साफ कर दिया गया। उनकी जगह मन्नालाल रावत को टिकट दिया है।

वर्तमान सांसद अर्जुन लाल के टिकट कटने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। कयास है कि पिछले साल अर्जुन लाल मीणा के दो बयान देना। उनके राजनीतिक सफर में महंगा पड़ गया।

चर्चा है कि आखिर पीएम मोदी से बगावत करने वाले सांसद अर्जुन लाल मीणा को इसकी सजा मिल ही गई हैं। बीजेपी ने उनके स्थान पर संघ से जुड़े हुए मन्ना लाल रावत पर अपना बड़ा दांव खेला है।

चर्चा है कि सांसद अर्जुन लाल मीणा की ओर दिए सियासी बयानों के बाद टिकट कट गया और मन्नालाल रावत को टीम मोदी की ओर से सियासी मैदान में उतार दिया।

माना जा रहा है कि लगातार दो बार के उदयपुर के सांसद अर्जुन लाल मीणा के टिकट कटने के पीछे उनका पिछले साल मई 2023 में दिया गया बयान उनको भारी पड़ा है।

इसमें उन्होंने पीएम मोदी पर टिप्पणी की। सांसद मीणा ने कहा कि पिछले तीन साल से प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद फंड का पैसा नहीं दिया। यह हमारे लिए मार पड़ी हुई है।

हर कोई कहता है कि कुछ ना कुछ शहर को आप दो, लेकिन पैसा हो तो दें। जब भी पैसा आएगा मैं नगर निगम को दे दूंगा। उन्होंने कहा कि इन दिनों महसूस हो रहा है कि मेरा स्वास्थ्य सही नहीं है, मैं जरूरी दौरे नहीं कर पा रहा हूं।

इस बयान के बाद बीजेपी की सियासत में जमकर बवाल हुआ। उधर, चर्चा है कि पीएम मोदी के खिलाफ गुस्ताखी करना ही अर्जुन लाल मीणा के टिकट काटने की प्रमुख वजह रही है।

सांसद अर्जुन लाल मीणा के दूसरे बयान ने भी काफी बवाल मचाया। विधानसभा चुनाव 2023 के ऑब्जर्वर के समक्ष उन्होंने पीएम मोदी पर टिप्पणी करने के बाद भी मंच से वरिष्ठ नेताओं को आईना दिखाने का काम किया।

सांसद अर्जुन लाल मीणा ने इस दौरान कहा कि जन आक्रोश रैली में जो हालात देखें, उसे देख दुख होता है। चूंकि आप 5- 6 दिन के लिए यहां आए हैं, तो कोर कमेटी के सदस्य आपसे मिलेंगे।

तब आप डांटकर जाइएगा और बताइएगा कि ये काम ऐसा करना है। ये जो पार्टी का जनाधार आपने बढ़ाया है रहेगा, नहीं तो मुझे लगता है कि आपके जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यहां वापसी नहीं होगी, यह मैं कटु सत्य बोल रहा हूं। हो सकता है मेरी बात इस मंच पर गलत लग रही हो, मुझे महसूस हुआ तो मैंने कहा दी। मुझे माफ़ करना।

कौन हैं मन्नालाल रावत जिनकी हुई टीम मोदी में एंट्री

मन्नालाल राजस्थान में परिवहन विभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्य कर चुके हैं। वे लंबे समय तक उदयपुर में आरटीओ अधिकारी रहे।

वहीं इस टिकट पाने की रेस में रामचंद्र खराडी, नरेंद्र मीणा और वंदना मीणा भी प्रमुख दावेदार थे। लेकिन मन्नालाल को संघ का पूरा समर्थन है।

ऐसे माना जा रहा है कि उनके टिकट मिलने के पीछे राष्ट्रीय सेवक संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। रावत हाल ही में बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार को उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में वनवासी कल्याण परिषद के संचालित हॉस्टल में लेकर गए थे।

जहां अक्षय कुमार ने एक करोड रुपए देने की घोषणा की। मन्नालाल रावत अपने तेजस्वी भाषणों के लिए अलग ही पहचान रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+