Sikar At Minus 4 Degree : राजस्थान में फतेहपुर शेखावाटी क्यों रहता है सबसे ठंडा, जानिए वजह
सीकर। राजस्थान में खून जमा देने वाली सर्दी का जिक्र आने पर सबसे पहले जेहन में नाम चूरू का आता था, मगर ठंड के मामले में अब चूरू को सीकर जिले का फतेहपुर शेखावाटी मात दे रहा है। चूरू जिले की सीमा पर स्थित फतेहपुर शेखावाटी पिछले कई सालों में चूरू से भी सबसे ठंडा रहकर रिकॉर्ड बना रहा है। यहां पारा जमाव बिन्दू से छह डिग्री नीचे तक पहुंच रहा है। 28 दिसम्बर 2019 को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं फतेहपुर के भूगोल में छिपी कड़ाके की ठंड की केमिस्ट्री के बारे में।

चूरू के लोहिया कॉलेज में भूगोल के व्याख्याता डॉ. रविन्द्र कुमार बुडानिया बताते हैं कि राजस्थान में शेखावाटी व थळी अंचल सबसे सर्द रहता है। यहां की देशांतरीय स्थिति उत्तरी क्षेत्र जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के समान है। यही वजह है कि उत्तरी इलाकों में बर्फबारी होने के बाद चलने वाली शीतलहर सीधी चूरू और फतेहपुर तक पहुंचती हैं। फतेहपुर उपखंड के गांव खूड़ी निवासी गणेश शर्मा ने बताया कि पिछले कई सालों से इस बार सबसे अधिक सर्दी पड़ रही है।

श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ इसलिए कम ठंडे
डॉ. बुडानिया के अनुसार यूं तो उत्तरी क्षेत्रों से चूरू और फतेहपुर की तरह की लगभग समान स्थिति राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ की भी है। यहां भी उत्तरी हवाएं सीधी पहुंचती हैं, मगर यह क्षेत्र नहरी है। ऐसे में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के मौसम में आर्द्रता अधिक रहती है, जिसकी वजह से पारा ज्यादा नीचे गिरने की बजाय कोहरे का असर अधिक रहता है।

फिर चूरू से ठंडा फतेहपुर क्यों
चूरू से महज 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित फतेहपुर शेखावाटी में पश्चिम से आने वाली हवाओं के साथ बालू मिट्टी के बारिक कण भी यहां आकर जमा होते हैं। ये कण आपस में पूरी तरह से जुड़े रहते हैं और सूर्य के ताप को ज्यादा गहराई तक जाने से रोकते हैं। ऐसे में धरातल का ऊपरी भाग जितना जल्दी गर्म होता है उतना ही जल्दी ठण्डा हो जाता है। डॉ. बुडानिया के अनुसार के अनुसार चूरू में रेत के बड़े बड़े टीले हैं जो उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं को रोक लेते हैं जबकि फतेहपुर शेखावाटी में रेत के टीले नहीं हैं। ऐसे में उत्तरी हवाएं यहां सीधी पहुंचती हैं और इस इलाके को चूरू से भी ज्यादा ठंडा कर देती हैं।

फतेहपुर में 1996 से दर्ज किया जा रहा तापमान
सीकर जिला मुख्यालय से 53 किलोमीटर दूर स्थित फतेहपुर शेखावाटी में मौसम विभाग का अधिकृत स्टेशन नहीं है, मगर कृषि अनुसंधान केन्द्र की तापमापी में पारा मापा जाता है। असिस्टेंट प्रोफेसर केसी वर्मा ने बताया कि वर्ष 1984 से शुरू हुए कृषि अनुसंधान केन्द्र सीकर में वर्ष 1996 में तापमापी लगी। मौसम विभाग की अधिकृत तापमापी सीकर जिला मुख्यालय पर लगी हुई है। फतेहपुर की तापमापी में पिछले साल यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस छह डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि सीकर स्थित तापमापी में इतना पारा नहीं गिरा।
28 दिसम्बर 2019 को राजस्थान का न्यूनतम तापमान
फतेहपुर-माइनस 4
माउंट आबू-माइनस1.5
सीकर-माइनस 1
चूरू-1.1
पिलानी-0.6
अलवर-0.2
जयपुर-3.4
चित्तौड़गढ़-2.0
डबोक-2.6
बाड़मेर- 8.5
जैसलमेर-3.3
जोधपुर-6.4
फलौदी- 6.6
बीकानेर- 2.7
श्रीगंगानगर- 2.1
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications