Twitter पर क्यों ट्रेंड कर रहा 'सतीश पूनियां माफी मांगो', जानिए राजस्थान BJP प्रदेशाध्यक्ष का पूरा मामला

जयपुर। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अचानक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं। ट्विटर पर यूजर्स हैशटैग 'सतीश पूनियां माफी मांगो' से पोस्ट कर रहे हैं। इससे सतीश पूनिया की सोशल मीडिया पर खासा किरकिरी हो रही है।

'सतीश पूनियां माफी मांगो' टॉप ट्रेंड में शामिल

'सतीश पूनियां माफी मांगो' टॉप ट्रेंड में शामिल

दरअसल, ट्विटर पर 'सतीश पूनियां माफी मांगो' टॉप ट्रेंड में शामिल होने के पीछे खुद खुद पूनिया का एक बयान है, जिसने उन्होंने भारतीय ट्राइबल पार्टी यानी बीटीपी के नेताओं की नक्सलियों से रिश्ते होने की बात कही थी। इस बयान पर बीटीपी समर्थक सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में आदिवासी बाहुल्य जिला डूंगरपुर में जिला परिषद सदस्यों की 27 सीट हैं। इनमें से 13 सीटें बीटीपी प्रत्याशियों ने जीती। भाजपा के खाते में 8 और कांग्रेस के खाते में 6 सीटें गई।

 बीटीपी को डूंगरपुर जिला प्रमुख बनाने से रोका

बीटीपी को डूंगरपुर जिला प्रमुख बनाने से रोका

डूंगरपुर में दो विधायकों वाली पार्टी बीटीपी ने अशोक गहलोत सरकार को समर्थन दे रखा था। ऐसे में बीटीपी नेताओं को भरोसा था कि वे कांग्रेस के समर्थन से अपनी पार्टी का जिला प्रमुख बना लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सियासी दुश्मन कांग्रेस और भाजपा डूंगरपुर जिला प्रमुख चुनने में दोस्त बन गए और दोनों ने मिलकर भाजपा समर्थित जिला प्रमुख बना लिया। इससे नाराज बीटीपी ने अशोक गहलोत सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया।

 पूनिया ने बीटीपी के नक्सलियों से रिश्ते की बात कही

पूनिया ने बीटीपी के नक्सलियों से रिश्ते की बात कही

इधर, मीडिया को दिए साक्षात्कार में जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से डूंगरपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस से हाथ मिलाने की वजह जाननी चाही तो पूनिया ने कहा कि बीटीपी नेताओं के नक्सलियों से रिश्ते की बात पता चलने पर कांग्रेस के साथ मिलकर जिला प्रमुख बनाया गया है। पूनिया के इसी नक्सलियों वाले बयान बीटीपी समर्थकों ने ट्विटर पर 'सतीश पूनियां माफी मांगो' ट्रेंड करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+