Rajasthan: अजमेर में एसपी देवेंद्र विश्नोई ने क्यों निरस्त किए तबादला आदेश, पुलिस महकमें में हो रही चर्चा

Ajmer News: अजमेर में पुलिस महकमें के तबादला आदेश राजस्थान में चर्चित हो गए है। आज पुलिस अधीक्षक ने पहले तो ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए और फिर निरस्त भी कर दिए ।

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने अपने आदेश को एक ही दिन में बदल दिया, जो अब शहर के साथ पुलिस महकमे मे भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपकों बता दे कि मंगलवार को अजमेर एसपी बिश्नोई ने पहले छह सीआई-एसआई के तबादला आदेश जारी किए थे और बाद में इन आदेश को अपरिहार्य कारण बताते हुए निरस्त कर दिए।

why-did-sp-devendra-vishnoi-cancel-the-transfer-order-in-ajmer-rajasthan-discussion-is-going-on-in

विश्नोई की ओर से मंगलवार को पहले किए गए आदेश में हरिश चौधरी/अमर चन्द को प्रभारी, मानव तस्करी विरोधी यूनिट, अजमेर से थानाधिकारी, पुलिस थाना किशनगढ, रूपाराम / दूदाराम थानाधिकारी, पुलिस थाना किशनगढ से थानाधिकारी, पुलिस थाना बांदर सिंदरी, श्याम सिंह/ जयसिंह को थानाधिकारी, पुलिस थाना अलवर गेट से प्रभारी, मानव तस्करी विरोधी यूनिट, अजमेर लगाने के आदेश जारी किए थे ।

इसी प्रकार घनश्याम सिंह/ हरदान सिंह को पुलिस लाईन, अजमेर से थानाधिकारी, पुलिस थाना अलवर गेट, विमला/ओम प्रकाश थानाधिकारी, महिला थाना, अजमेर से पुलिस लाईन, अजमेर, पारूल यादव/रतन सिंह यादव को थानाधिकारी, पुलिस थाना बांदर सिंदरी से थानाधिकारी, महिला थाना, अजमेर नियुक्ति दी थी।

लेकिन थोड़ी ही देर बाद में एसपी ने मंगलवार को ही अपरिहार्य कारण बताते हुए आदेश निरस्त कर दिए। एक दिन में आदेश बदलने का आदेश अब शहर के साथ पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+