राजस्थान के अजमेर में क्यों बरपा लाठी डंडों से लैस बदमाशों का कहर, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल

Rajasthan News: राजस्थान का अजमेर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार हो रही छिटपुट अपराध की घटनाओं से पुलिस अधिकारियों की भी निंदे उड़ी हुई है।

आज शहर में एक पुरानी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया बताया जा रहा है कि अजमेर की गंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों 10 से 12 बदमाशों के द्वारा लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था और हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

अब उसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वन इंडिया डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस अधिकारियों ने पहले ही घटना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर नकेल कस दी है। लेकिन अब शहर में इस वीडियों के वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है।

why-did-miscreants-armed-with-sticks-wreak-havoc-in-ajmer-rajasthan-cctv-video-went-viral

पीड़ित युवक आज शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायत देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। जानकारी मिली है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी और पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवा दिए है।

नरसिंहपुर रामनगर अजमेर निवासी पवन कुमार पुत्र चांदमल ने अजमेर एसपी को शिकायत देकर बताया कि 9 जुलाई को रात्रि में लगभग 10 से 12 लड़के मोटरसाइकिल पर सरियों और लकड़ियों से लैस होकर आए और दुकान में तोड़फोड़ की। साथ ही घर में घुसकर मारपीट की गई।

पीड़ित ने बताया कि बदमाशों के द्वारा उस पर जानलेवा हमला किया गया। जिससे उसकी आंख में चोट लगी और दुकान के बाहर खड़े कस्टमर पर भी हमला किया गया। जिसका जेएलएन हॉस्पिटल में उपचार करवाया गया।

शिकायत में बताया कि उसकी मां संतोष जो दुकान पर बैठी थी उनके साथ भी बदमाशों के द्वारा मारपीट की गई थी। बदमाशों ने पूरे मोहल्ले में हथियार लहराकर दहशत फैलाई। इससे पहले 8 जुलाई को वहीं बदमाश मोहल्ले में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे तो उसने इन लोगों को झगड़ा करने से मना किया था। इसी रंजिश के कारण इन लोगों के द्वारा दूसरे दिन जानलेवा हमला कर तोड़फोड़ की गई। इसकी शिकायत उसने गंज थाने में दी थी।

पीड़ित ने अजमेर एसपी को शिकायत देकर मांग की है कि बदमाशों के द्वारा उसके साथ गंभीर अपराध कार्य किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। सभी आरोपियों से और उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं।

परचूनी की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में बदमाशों के द्वारा जानलेवा हमले की घटना कैद हुई है। जिसमें कुछ युवक लाठी-डंडों से लैस होकर आए और दुकान के बाहर खड़े युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में दुकान में तोड़फोड़ कर बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। गंज थाना पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+