Lok Sabha Election: राजस्थान में एसटी-एससी की आरक्षित सीट दौसा और करौली-धौलपुर पर कौन पड़ेगा भारी....?

Lok Sabha Election: राजस्थान में 25 लोकसभा पर छिड़े सियासी रण में अब एसटी के लिए आरक्षित सीट दौसा और एससी के लिए आरक्षित सीट करौली-धौलपुर पर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है।

कांग्रेस- भाजपा के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान के बाद अब नेताओं ने चुनावी प्रचार में ताकत झौंकना शुरू कर दी है। दौसा में जहां कांग्रेस से मुरारी लाल मीना तो भाजपा से कन्हैयालाल मीना को मैदान में उतारा है।

who-will-prevail-over-st-sc-reserved-seats-dausa-and-karauli-dholpur-in-rajasthan

दौसा सीट पर जहां सांसद जसकौर मीना का टिकट काट कर कन्हैयालाल चौधरी को मैदान में उतारते ही सियासी समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे है तो वहीं कांग्रेस के मुरारी लाल के प्रत्याशी घोषित करने के बाद नरेश मीना की बगावत मुरारी लाल पर भारी पड़ सकती है।

नरेश मीना ने बिती रात को आयोजित एक कार्यक्रम में मुरारी लाल मीना को लोगों की भीड़ के बीच जमकर खरीखोटी सुना कर अपना दर्द जाहिर किया तो वहीं अब चर्चा है कि नरेश मीना एक बार फिर से बगावती तेवर दिखा सकते है।

हालांकि बिते दिनों ही नरेश मीना ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में घर वापसी की थी लेकिन कांग्रेस नेताओं पर वादा खिलाफी के आरोप लगा कर अपने बगावती तेवर जाहिर करने के बाद कांग्रेस आलाकमान एक बार फिर चिंतित हो गया है।

वहीं राजस्थान में एससी के आरक्षित एक मात्र करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने भरोसी लाल जाटव तो भाजपा ने इंदु देवी जाट को मैदान में उतारा है। भाजपा ने करौली-धौलपुर से सांसद मनोज राजोरिया का टिकट काटकर इंदु देवी जाट पर भरोसा जताया है।

दौसा के साथ करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर पहले ही चरण में मतदान होना है । दोनों सीटों पर भाजपा ने सांसदों का टिकट काट दिया है। दौसा से जसकौर मीणा, करौली से मनोज राजोरिया का टिकट काट दिया गया है।

दोनों सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ

दौसा व करौली-धौलपुर में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। दौसा से भाजपा के कन्हैयालाल मीणा और कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा के बीच और करौली-धौलपुर से भाजपा की इंदुदेवी जाटव और कांग्रेस के भजनलाल जाटव के बीच मुकाबला होगा।

कौन है कन्हैया लाल मीणा?

कन्हैया लाल मीणा जयपुर जिले की बस्सी विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रहे हैं। कन्हैया ने पहला चुनाव 1990 में निर्दलीय लड़ा था। उसके बाद 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में मीणा भाजपा में शामिल हो गए थे और दूसरी बार चुनाव जीते।

वर्ष 1998 और 2003 के चुनावों में कन्हैया भाजपा से विधायक रहे.।2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया। इस चुनाव में वो निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

अब भाजपा ने उन्हें दौसा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से पहले किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा और भाजपा की वर्तमान सांसद जसकौर मीणा की बेटी को टिकट मिलने की चर्चाएं थीं। लेकिन बीजेपी ने तीसरा विकल्प चुनते हुए कन्हैया को टिकट थमा दिया।

कौन हैं भजनलाल जाटव

भजनलाल जाटव गहलोत सरकार में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा भजनलाल जाटव राजस्थान सरकार में गृह रक्षा और नागरिक सुरक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में भजनलाल जाटव को हार का मुंह देखना पड़ा था। जाटव दलित चेहरा हैं जिनकी करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। भजनलाल जाटव दो बार विधायक रह चुके हैं।पहली बार 2014 के उपचुनाव में भजनलाल जाटव वैर से जीते थे। इसके बाद 2018 में भजनलाल जाटव की जीत हुई थी।

कौन हैं मनोज राजोरिया ?

2014 और 2019 के चुनाव में दोनों बार मनोज राजोरिया की जीत हुई थी। चर्चा थी कि इस बार भी मनोज राजोरिया का टिकट रिपीट हो सकता है। मनोज राजोरिया ने 2014 में कांग्रेस के लख्खीराम लाल को शिक्सत दी थी।

करौली-धौलपुर सीट के यह है चुनावी समीकरण

करौली धौलपुर सीट की बात करें तो कांग्रेस ने 2009 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। उस समय इस सीट से खिलाड़ी लाल बैरवा सांसद बने थे। करौली धौलपुर लोकसभा सीट में 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने 2, कांग्रेस ने 5 और बीएसपी ने 1 सीट यहां से जीती थी। 8 विधानसभा सीट पर इस लोकसभा सीट पर लगभग 3 लाख जाटव वोटर्स हैं। पुरुष मतदाता करीब 8,45,665 है।महिला मतदाता करीब 7,03,997 है।

पहले चरण में चुनाव का पूरा कार्यक्रम

पहले चरण में 12 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें श्रीगंगानगर, बीकानेर,चुरू, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली-धौलपुर पर मतदान होगा।

20 मार्च बुधवार को जारी हो चुकी अधिसूचना

कल 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख

28 मार्च को होगी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी

30 मार्च है नाम वापसी की अंतिम तारीख

19 अप्रैल को होगा मतदान

4 जून को होगा भाग्य का फैसला, इस दिन होगी मतगणना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+