Rajasthan News: जयपुर में किसके निशाने पर कॉलेज, फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी,एक्शन में पुलिस
Jaipur News: राजधानी जयपुर में अब कॉलेज निशाने पर आ गए है लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इन कॉलेज संचालकों का दुश्मन कौन है।
आज जयपुर के पारीक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल सिंधी कैंप पुलिस के पास आया तो हड़कंप मच गया। फिलहाल मौके पर बम की तलाश जारी है।

राजधानी जयपुर में एक बार फिर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।
सिंधी पुलिस थाने में आज सुबह धमकी भरा ई मेल आया। जिसमें लिखा था कि एसएसजी गोविंद स्वरूप पारीक कॉलेज को बम से उड़ाया जाएगा।
बम बलास्ट की सूचना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता पहुंचा। वहीं कॉलेज परिसर को खाली करा लिया गया। स्टूडेंट्स को कॉलेज से बाहर निकाला गया।
बम की सूचना मिलने पर कॉलेज में मौजूद स्टूडेंट व अन्य स्टॉफ दहशत में आ गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई।कॉलेज में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है।
फिलहाल अब तक कॉलेज में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है। जिससे ब्लास्ट जैसी घटना हो सके। लेकिन अभी भी डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ता कॉलेज में सर्च कर रहा है।
कॉलेज में सभी क्लासरूम, स्टॉफ रूम व अन्य स्थानों पर बम की तलाशी की जा रही है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि जयपुर में और भी कॉलेज को धमकी दी गई है या नहीं।
आपकों बता दें कि राजधानी जयपुर में पिछले दिनों भी 60 से ज्यादा स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस दौरान भी डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली थी।
लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला था, जिससे कोई बम बलास्ट जैसा मामला हो। लेकिन अब एक बार फिर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
-
Rajasthan Board Result: क्या है हमारी बेटियां योजना, जिससे लड़कियों को मिलेंगे 1.15 लाख? क्या है पूरा प्रोसेस? -
Rajasthan Board 10th Pass Percentage: छात्राओं ने फिर से मारी बाजी, पास प्रतिशत में इस बार है कितना रहा अंतर? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications