Rajasthan: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कब आएंगे राजस्थान, जानिए क्या है जयपुर का पूरा प्रोग्राम

Rajasthan Jp Nadda News: देशभर में भाजपा के शुरू हुए सदस्यता अभियान को राजस्थान में गति देने के लिए अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आने वाले है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 अक्टूबर को जयपुर आएंगे और पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ अभियान की आगामी रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 अक्टूबर शनिवार को जयपुर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार शाम 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। इस दौरान सांगानेर एयरपोर्ट पर नड्डा जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

when-will-bjp-national-president-jp-nadda-come-to-rajasthan-know-what-is-the-full-program-of-jaipur

राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 7.30 बजे से स्टेच्यू सर्किल स्थित एक होटल में जयपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से संवाद करेंगे और सदस्य बनाएंगे।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रात 8.30 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से सदस्यता अभियान को लेकर संवाद करेंगे।

इस दौरान बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, मेयर, उप महापौर के साथ प्रदेश सदस्यता अभियान की टोली, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के साथ आगामी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि बिते दिनों राजस्थान में भाजपा पार्टी के सदस्यता अभियान में संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की सुस्त गति की राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा नाराजगी जताई थी। उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित नेताओं ने तुफानी दौरे शुरू किए है और सदस्यता अभियान में गति लाने की कवायद शुरू की जा रही है।

अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ऩड्डा के जयपुर दौरा भी सदस्यता अभियान को लेकर अहम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+