Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: जब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह बन गए राम और फिर रावण का यूं किया वध, देखिए तस्वीरें

Rajasthan Ravan Dhana News: देशभर में आज विजयादशमी का महापर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वहीं असत्य की सत्य पर जीत के प्रतीक का पर्व दशहरे पर भी शहर-शहर, गांव-गांव रावण का दहन किया जा रहा है।

राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर में भी दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीर चला कर अहंकारी रूपी रावण का किया वध।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व आज जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में रावण दहन के साथ ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीर चला कर रावण का वध किया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नरेश गजसिह मौजूद रहे।

when-union-minister-gajendra-singh-became-ram-and-then-killed-ravana-in-rajasthan-see-pictures

इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज विजयदशमी का पर्व है। विजयदशमी का यह पर्व महत्वपूर्ण इसलिए है क्योकि आज के दिन मां दुर्गा ने 9 दिन लंबे युद्ध के बाद मां दुर्गा ने अंतत भस्मासुर का वध किया था।

यह पाप पर पुण्य की विजय का पर्व है। लगातार चल युद्ध के बाद भगवान श्रीराम ने अहंकारी रुपी रावण का वध करके असत्य पर सत्य की विजय कर धर्म का राज्य स्थापित किया था।

इस नवरात्रि के 9 दिन के उत्सव के बाद और साधना के बाद विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। रावण को आज की प्रसागिक में देखे काम क्रोध मद लोभ अहंकार और इसके अतिरिक्त चोरी ये 10 उसके प्रतीक है और हमारे जीवन में समाज व्यवस्था में बुराइयों के प्रति का जलाकर आज हम संकल्प लेते हैं।

हम हमारे समाज में इन सब का श्रमण करेंगे, आज जब यह नगर निगम जोधपुर की ओर से ऐतिहासिक स्थर कार्यक्रम आयोजित किया है।

मैं सभी जोधपुर वासियों को विजयदशमी की हृदय पूर्वक शुभकामनाएं देते हुए और अबकी बार का विजयदशमी का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण क्योंकि राम का अयोध्या में प्रतिष्ठित महल में पधारने के बाद विजयदशमी का उत्सव हो रहा है।

पूरा भारत आज खुशी से सरोबार हो रहा है और आने वाले 15 दिनों बाद जब दीपावली पूरा देश मनाएगा मैं सभी मारवाड़ वासियो को दीपावली की हृदय पूर्वक शुभकामनाएं देता हूं।

दिवाली के दीपक जीवन में नई रोशनी लेकर आए। नए उजाले को लेकर आए और उसे उजाले के साथ में मां सरस्वती और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद सभी मारवाड़ वासियो को प्राप्त हो। अधर्म पर धर्म की इस विजय पर मैं सभी को हृदय पूर्वक शुभकामनाएं देता हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+