महिला ने ब्लॉक किया तो युवक ने फेसबुक पर अपलोड की उसकी अश्लील तस्वीरें

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में फेसबुक पर एक महिला की अश्लील तस्वीरें वायरल करवाने का मामला सामने आया है। बाड़मेर पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं।

When the woman blocked, the young man uploaded Dirty pictures of her on Facebook

बाड़मेर एसपी आंनद शर्मा ने बताया कि बाड़मेर महिला पुलिस थाने में 30 अप्रैल को इंद्रा कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने महिला थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके फोटो किसी ने एडिट कर अश्लील फोटो एक फेसबुक आईडी पर अपलोड किए हैं। इसकी जानकारी उसके रिश्तेदार ने उसे फोन पर दी।

इस पर विवाहिता ने मैंसेजर के जरिए उस व्यक्ति से अश्लील फोटो अपलोड करने का कारण जानने की कोशिश की तो जवाब सुनकर हैरान रह गई। उसने विवाहिता से शारीरिक संबंध बनाने पर ही फोटो डिलीट करने का कहा।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि ऐसे फोटो से वह परेशान एवं आहत है। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक ने मामला सामने आने पर महिला थानाधिकारी लता बेगड़ के नेतृत्व में टीम गठित की।

पुलिस जांच में पता चला ​कि जिस अजय पाल सिंह भाटी के नाम फेसबुक प्रोफाइल बना रखा है वो असल जिंदगी में जोधपुर के सूरसागर का पर्वत सिंह पुत्र नरपत सिंह है।

बाड़मेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कि तो चला वो और पीड़िता एक वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़े हुए थे। उसने वहां से महिला का नंबर लेकर उससे सम्पर्क किया। महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

इस पर उसने बदला लेने के लिए फेसबुक पर उसकी आईडी सर्च की और वहां से उसकी फोटो लेकर एडिट करके अश्लील बना दिया। फिर उन्हें फेसबुक पर वायरल करवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+