17वां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024: मणिशंकर अय्यर ने विदेश नीति को लेकर साधा मोदी सरकार पर निशाना,पढ़िए

17th Jaipur Literature Festival : मणिशंकर अय्यर ने आज 17वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बातचीत करते हुए विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

राजधानी जयपुर में आयोजित 17वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मणि शंकर अय्यर के बयानों से गुलाबी सर्दी में गर्माहट पैदा कर दी।

when-mani-shankar-aiyar-discussed-the-sadhya-modi-government-regarding-foreign-policy-at-the-17th-ja

मणि शंकर अय्यर ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश नीति पर बड़े सवाल उठाए और तीखे बयानों के तीर छोड़ते हुए सियासी हमले किए।

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मोदी सरकार में पाकिस्तान से बात करने की हिम्मत नहीं है। भारत की विदेश नीति मुझे समझ ही नहीं आ रही है।

अय्यर ने बेबाकी से बोलते हुए कहा कि भारत की नीति आजतक समझ नहीं आई है । जब हम सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं तो, फिर टेबल पर बात क्यों नहीं कर सकते?

इस दौरान मणिशंकर अय्यर ने अपने बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर पाकिस्तान की तारीफ करते हुए नजर आए।

मणिशंकर अय्यर ने सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करते हुए कहा कि सरकार टेबल पर बातचीत क्यों नहीं कर सकती? उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार में शायद हिम्मत ही नहीं हैं कि जो पाकिस्तान से बात करें।

अय्यर ने पाकिस्तान की तारीफ की इस दौरान अय्यर ने फेस्टिवल के दरबार हॉल के सेशन में अपनी पाकिस्तान विजिट का एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने पाकिस्तान की इशारों में तारीफ भी की।

मणिशंकर अय्यर ने एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि जब मैं केंद्रीय मंत्री के रूप में लाहौर गया था। तब वहां के अधिकारियों से 1941 के डिजिटल डाटा रिपोर्ट की जानकारी मांगी।

इस पर उन्होंने मुझसे पूछा कि यह जानकारी क्यों मांग रहे हैं ? मैंने उन्हें बताया कि 10 अप्रैल 1941 की जानकारी आपके रिकॉर्ड में है? क्योंकि उसे दिन मेरा जन्मदिन है। इस पर अगले दिन ही उन्होंने मुझे मेरा जन्म का सर्टिफिकेट भिजवा दिया।

कश्मीर मसले को लेकर भी मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परेवज मुशर्रफ के पास उस समय चार अहम सुझाव थे।

इस दौरान मणि शंकर अय्यर ने कहा कि मेरी कश्मीर के विवाद को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ से बात हुई थी। उन्होंने बताया कि कश्मीर मामले के समाधान को लेकर उनके पास 4 अहम सुझाव थे। लेकिन न जाने क्यों? इस मुद्दे पर बैठकर बात नहीं हुई।

मुझे भारत की पाकिस्तान को लेकर नीति समझ में नहीं आ रही है। जब हम सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं, लेकिन क्या हम टेबल पर बैठकर बातचीत नहीं कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+