जब जल शक्ति केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को किया फोन, जानिए आखिर क्यों बजाई घंटी

Rajasthan letest News: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखात ने आज हरिद्वार की ट्रेन लगातार निरस्त होने पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के फोन की घंटी बजा दी और ट्रेन को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का आग्रह किया। उधर जोधपुर डीआरएम से भी बातचीत की और दिशा-निर्देश दिए।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर से हरिद्वार जाने वाली एकमात्र ट्रेन के लगातार निरस्त होने का संज्ञान लिया है। शेखावत ने मंगलवार को इसकों लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की।

when-jal-shakti-union-minister-gajendra-singh-called-railway-minister-ashwani-vaishnav

मंत्री शेखावत ने जोधपुर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन के निरस्त होने संबंधी आमजन की परेशानियों से अवगत कराया और वैकल्पिक मार्ग से ट्रेन चलाने का आग्रह किया।

आपकों बता दे पंजाब में किसान आंदोलन के चलते जोधपुर से हरिद्वार जाने वाली एकमात्र ट्रेन विगत 25 दिनों से बठिंडा तक चल रही है। इस ट्रेन से जोधपुर और आसपास के लोग अपने प्रियजनों की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जाते हैं।

ट्रेन के लगातार निरस्त होने से आमजन खासे परेशान है। कई समाजों के श्मशानों में अस्थियों के लॉकर भरने लगे हैं। शेखावत ने रेल मंत्री को विशेष रूप से आमजन के प्रियजनों की हरिद्वार में पवित्र गंगा में अस्थियां विसर्जित नहीं कर पाने की दिक्कत से अवगत करवाया।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने डीआरएम, जोधपुर से भी बातचीत की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डीआरएम से कहा कि दिल्ली में रेल ट्रैफिक अधिक है, लेकिन यहां की समस्या को देखते हुए जोधपुर से वाया दिल्ली ट्रेन के संचालन करने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+